बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जो फिल्मों में छोटा रोल करने के बाद भी फैंस के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ देते हैं। इनमें ही अभिनेता विजय राज का नाम भी लिया जाता है, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है लेकिन इन फिल्मों में अभिनेता का किरदार ज्यादा लंबा नहीं रहा। इसके बावजूद विजय राज ने अपने हर किरदार में जान फूंक देने वाली एक्टिंग कर लोगों को खुश किया है। आज यानी 5 जून को विजय 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1963 में दिल्ली में जन्मे विजय राज ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 10 साल तक थिएटर करने के बाद ही वह फिल्मों में आए और यहां भी उनके काम को पसंद किया गया। आज हम आपको विजय राज के उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जो फैंस के बीच काफी मशहूर हुए हैं।