ड्वेन जॉनसन हॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जो अपने फैंस के बीच रॉक के नाम से मशहूर हैं। आज यानी 2 अप्रैल को रॉक अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रॉक ने अपने अब तक के करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'रेड नोटिस', 'ब्लैक एडम', 'जर्नी 2' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। अभिनेता के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ड्वेन जॉनसन ने रेसलिंग की दुनिया में नाम बनाने के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्वेन रेसलर या फिर एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वह शुरू से ही एक फुटबॉल प्लेयर बनना चाहते थे। आइए आपको ड्वेन जॉनसन के करियर के शानदार सफर के बारे में बताते हैं।