फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat Death: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, मनोरंजन जगत ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Dec 2021 06:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है। हादसे में बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बिपिन रावत के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड में भी उनके निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट करते हुए किया, सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उन से हाथ मिला कर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद जय हिंद निकलता था। जय हिंद।

 

 

विज्ञापन

2 of 9
जनरल बिपिन रावत - फोटो : Amar Ujala
वहीं, फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, बिपिन रावत के अंतिम घंटों में देश ने उनके जीवन के लिए एक साथ प्रार्थना की, लेकिन मृत्यु जीत गई। उन्होंने एक बाघ का जीवन जिया। देश की रक्षा अपनी पूरी वीरता और साहस के साथ की और अंत में भी उन्होंने हार नहीं मानी। यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
 
विज्ञापन

3 of 9
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI
अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया के जरिए बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 

4 of 9
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया। अभिनेत्री ने बिपिन रावत की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

5 of 9
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत - फोटो : सोशल मीडिया
सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने भी सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य व्यक्तियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की विनाशकारी खबर मिली। उनके परिवार जनों के लिए प्रार्थना और कुछ सकारात्मक विकास की उम्मीद।
 
विज्ञापन

6 of 9
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा सीडीएस जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और सेना के 11 जवानों की दुखद मौत के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ।
 
विज्ञापन

7 of 9
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने शोक जताते हुए लिखा,“जनरल रावत के निधन से गहरा दुख हुआ। दो हफ्ते पहले दिल्ली में उनसे मुलाकात हुई थी, जब उन्होंने पोलो मैच के बाद मेरी किताब लॉन्च की थी। मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ था। भारतीय सेना के लिए एक बड़ी और दुखद क्षति”।आरआईपी।
 
 

8 of 9
जनरल बिपिन रावत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी ट्विटर के जरिए बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर, मातृभूमि की 4 दशकों की निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपको सलाम करते हैं। मैं भारत के सबसे बेहतरीन सैनिकों में से एक को खोने के शोक में देश के साथ हूं। ओमशांति।”
 
विज्ञापन

9 of 9
जनरल बिपिन रावत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके ्अवाला फिल्म मेकर मधुर भंडारकर, अभिनेत्री यामी गौतम, एक्ट्रेस लारा दत्ता, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शोक जाहिर किया। 







और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें