रानी मुखर्जी की शादी की खबरों के बाद शायद जल्द ही बिपाशा बासु की शादी की खबरें भी आपको सुनाई दे जाएं। जॉन से अलग होकर बिपासा ने अब अपनी मंजिल तलाश ली है।
और अब जल्द ही अपनी गृहस्थी सजाने की सोच रही हैं। हरमन बावेजा अब बिपाशा का नया प्यार हैं जिनको लेकर वह काफी गंभीर दिख रही हैं। सूत्रों की माने तो बात शादी तक जा पंहुची है।
बिपाशा बसु और हरमन बावेजा की लव स्टोरी अब एक नए रंग में है। दोनों लव वर्ड इन दिनों बेफिक्र घूमते दिखते हैं और हरदम साथ रहने की कोशिश करते हैं।
जानकारों का कहना है कि जल्द ही दोनों सात फेरों के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों बिपाशा ने कहा भी है कि इस बार की दीवाली उनके लिए खास है।
खास इसलिए कि वे हरमन के साथ ही इस त्यौहार का आनंद उठाएंगी। सूत्रों की मानें, तो बिप्स के घरवाले भी चाहते हैं कि उनकी बेटी अब परिवार बसा ले।
इधर हरमन के घरवालों को भी बिप्स से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि बिपाशा के हाथ में अभी दो फिल्में हैं, लेकिन दिक्कत की बात इसलिए नहीं है कि इनकी शूटिंग तेजी से चल रही है।