अभी कुछ दिन पहले ही बिपाशा बसु पर एक शो के आयोजकों ने अनप्रोफेशनल होने आरोप लगाया था। उनका कहना था कि बिपाशा ने पैसा लेने के बावजूद एन वक्त पर रैंप वॉक करने से मना कर दिया था। बिपाशा ने तब ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें अपने बारे में कुछ सुनने को मिल रहा जो एकदम बकवास है।
बिपाशा के इस ट्वीट के बाद आयोजकों ने उन पर फिर आरोप लगाए थे। इस घटना से बिपाशा का काफी नाम खराब हुआ था। अब इन बातों को बढ़ता देख उन्होंने फेसबुक पर अपनी सफाई दी है।
बिपाशा ने लिखा है, 'लंदन फैशन शो के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है। मैं इतने सालों से इस इंडस्ट्री में हूं लेकिन आजतक किसी ने मेरे साथ इतना बुरा बर्ताव नहीं किया। मैं हमेशा अपने आत्मसम्मान के लिए खड़ी हुई हूं और आज भी खड़ी होउंगी।'
उन्होंने आगे लिखा, 'लंदन में मैंने खुद होटल की बुकिंग की और ट्रैवल भी रीबुक किया। ऐसा व्यवहार मेरे साथ कभी नहीं हुआ। मैनें कोई सीन क्रिएट करने के बजाय शो करने से मना कर दिया। मेरे बर्ताव से कुछ लोगों को बुरा लगा है लेकिन मेरा आत्मसम्मान मेरे लिए सबसे पहले है।'