जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सुझाव पर क्या था एक्ट्रेस का जवाब?
बिपाशा बसु ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि इन सुझावों को सुनने के बाद उन्होंने अपना तर्क रखा। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों से कहा, ‘मैं एक व्यस्क हूं। यह फिल्म भी एक व्यस्क प्रेम कहानी पर आधारित है। यह बच्चों के लिए नहीं है।’ बिपाश ने बताया कि फिल्म में सोनिया का किरदार ऐसा था जिसमें वह खुद को ढाल सकती थीं और यह फिल्म करने में उन्हें काफी मजा आया।
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई फिल्म
फिल्म ‘जिस्म’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.14 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 13.14 करोड़ की कमाई की थी। उस समय नए अभिनेताओं की फिल्म का इतना कलेक्शन करना बड़ी बात थी।
- फिल्म में बिपाशा ने सोनिया खन्ना और जॉन अब्राहम ने कबीर लाल का किरदार निभाया था।
- यह जॉन अब्राहम की डेब्यू फिल्म थी।
- फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था।
- वहीं फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी।
- फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने सोनिया के पति रोहित खन्ना की भूमिका निभाई थी।
- फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और सुजीत कुमार सिंह ने किया था।