फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु: फिल्म 'जिस्म' के बोल्ड सीन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? बताया लोगों ने क्या दी थी नसीहत

Sun, 06 Sep 2026 03:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Bipasha Basu On Film Jism:  बिपाशा बसु ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘जिस्म’ के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें इस फिल्म में अभिनय न करने की सलाह दी थी। जानें फिल्म पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
विज्ञापन
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री बिपाशा बसु बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उनकी फिल्म ‘जिस्म’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। मगर एक्ट्रेस ने एक बातचीत में खुलासा किया है कि इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों ने उन्हें यह फिल्म न करने की सलाह दी थी। जानें क्या बोलीं बिपाशा…

बिपाशा ने फिल्म ‘जिस्म’ पर क्या कहा?

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एले इंडिया से बातचीत में कहा, ‘ जब मेरे पास यह फिल्म आई तो उस वक्त फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने मुझे इस फिल्म में काम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर मैंने फिल्म में बोल्ड सीन्स दिये तो इससे मेरे करियर पर बुरा असर पड़ेगा। यह भी हो सकता है कि मुझे आगे फिल्में न मिलें।’

विज्ञापन

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

इस सुझाव पर क्या था एक्ट्रेस का जवाब?
बिपाशा बसु ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि इन सुझावों को सुनने के बाद उन्होंने अपना तर्क रखा। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों से कहा, ‘मैं एक व्यस्क हूं। यह फिल्म भी एक व्यस्क प्रेम कहानी पर आधारित है। यह बच्चों के लिए नहीं है।’ बिपाश ने बताया कि फिल्म में सोनिया का किरदार ऐसा था जिसमें वह खुद को ढाल सकती थीं और यह फिल्म करने में उन्हें काफी मजा आया।

विज्ञापन

फिल्म 'जिस्म' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई फिल्म 

फिल्म ‘जिस्म’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.14 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 13.14 करोड़ की कमाई की थी। उस समय नए अभिनेताओं की फिल्म का इतना कलेक्शन करना बड़ी बात थी। 

  • फिल्म में बिपाशा ने सोनिया खन्ना और जॉन अब्राहम ने कबीर लाल का किरदार निभाया था। 
  • यह जॉन अब्राहम की डेब्यू फिल्म थी। 
  • फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था। 
  • वहीं फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी। 
  • फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने सोनिया के पति रोहित खन्ना की भूमिका निभाई थी।
  • फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और सुजीत कुमार सिंह ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें