फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने कराया बोल्ड अंदाज में मैटरनिटी फोटोशूट, यूजर्स बोले- अश्लीलता की हद...

Fri, 04 Nov 2022 06:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिपाशा बसु ने हाल ही में अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। हालांकि अपने इस फोटोशूट की वजह से अभिनेत्री को लोगो ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिपाशा बसु - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं, जिन पर फैंस प्यार भी लुटाते नजर आते हैं। अब बिपाशा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। हालांकि इस बार अपने इस फोटोशूट की वजह से वह काफी ट्रोल हो रही हैं। कुछ यूजर्स को उनका बोल्ड अंदाज में मैटरनिटी फोटोशूट करवाना रास नहीं आया और बिपाशा की तस्वीर वायरल होते ही लोग एक के बाद एक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

KRK: केआरके ने कटरीना से लेकर जान्हवी तक की फिल्म पर साधा निशाना, बोले- पानी नाक के ऊपर जा चुका है अब....

बिपाशा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
मैटरनिटी फोटोशूट में बिपाशा बसु ने गोल्डन कलर के कपड़े से खुद को कवर किया हुआ है और उन्हें स्टूल पर बैठकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा-  "हर समय खुद से प्यार करें, जिस शरीर में आप रहते हैं उससे प्यार करें"। उनकी इस तस्वीर को पैपराजी पेज वायरल भयानी से भी री-शेयर किया गया है और तस्वीर वायरल होते ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
 

Rihanna Song: 'ब्लैक पैंथर' से रिहाना का पहला सोलो गाना रिलीज, दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को किया समर्पित

विज्ञापन

बिपाशा के बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बिपाशा बसु की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- "कम से कम प्रेग्नेंसी में तो ऐसी तस्वीरें खिंचवाना जरूरी नहीं है"। वहीं दूसरे ने लिखा- अश्लीलता की हद हो गई। इसी तरह से अन्य भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स बिपाशा की तुलना पॉप सिंगर रिहाना से भी करते नजर आए। हालांकि उनके फैंस अभिनेत्री से खुशखबरी के बारे में भी सवाल करते दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें