फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु की जिंदगी में आया अब 'तीसरा पुरुष'

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वक्त साउथ के ऐक्टर राणा डग्गुबाती के साथ बिपाशा बसु के रोमांटिक होने के चर्चे आम थे, परंतु जब इस सुंदरी ने हरमन के संग अपनी नजदीकियां बना लीं तो सब खामोश हो गए। लेकिन अब वक्त का पहिया घूमा है और हरमन बिपाशा की जिंदगी से बाहर हैं, जबकि राणा उनकी नई फिल्म के हीरो बन गए हैं...
विज्ञापन


फिल्मों में यह तो सुनने को मिलता है कि किसी हीरो की सुविधा के लिए हीरोइन बदल दी गई, लेकिन ऐसा कभी कभार होता है कि हीरोइन के लिए हीरो बदल दिया जाए। बिपाशा बसु ने अपने करीब पंद्रह साल के कैरियर में कभी खान तिकड़ी (शाहरुख-सलमान-आमिर) के साथ काम न किया हो परंतु उनका जलवा जबर्दस्त है।

उनके साथ काम करने वाले निर्माता ध्यान रखते हैं कि बिपाशा के साथ वही हीरो लिया जाए जिसके संग काम करने में उन्हें असुविधा न हो। यही कारण है कि खबर आ रही है, बिपाशा की नई फिल्म ‘निया’ में साउथ के स्टार राणा डग्गुबाती को लिया गया है। इस फिल्म की घोषणा मुंबई में पिछले हफ्ते हुई। फिल्म का निर्देशन बिपाशा के पसंदीदा ड्रेस डिजाइनर विक्रम फड़नीस करेंगे। निर्देशक के रूप में विक्रम की यह पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन

राणा के सा‌थ रहा है अफेयर भी

वैसे राणा के इस फिल्म में आते ही गॉसिप के गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। बिपाशा और राणा ने फिल्म ‘दम मारो दम’ में साथ काम किया था और तब दोनों के बीच अफेयर की सुर्खियां मीडिया में बनने लगी थीं। अब एक बार फिर से ऐसी चर्चाओं का बाजार गर्माता नजर आ रहा है क्योंकि हाल में बिपाशा अपने बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा से अलग हुई हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या हरमन से दूरी बिपाशा को राणा के नजदीक लाएगी? इससे पहले बिपाशा के हरमन के करीब होने पर राणा उनसे दूर हो गए थे। लेकिन दुनिया गोल है और बिपाशा-राणा आज एक बार फिर से आमने-सामने हैं।

सूत्रों का कहना है कि ‘निया’ की प्लानिंग पिछले एक साल से हो रही थी और फिल्म के मेकर राणा डग्गुबाती को चाह कर भी साइन नहीं कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि यदि राणा को बिपाशा के अपोजिट साइन किया गया तो वह असहज हो सकती हैं और हरमन भी नाराज हो सकते हैं। लेकिन अब सारा संकट टल गया है।
 
विज्ञापन

बिपाशा का जवाब नहीं?

जैसे ही बिपाशा और हरमन के बीच अलगाव के बीज पड़ने की खबरें आने लगीं, निर्माताओं ने तुरंत राणा को फिल्म के लिए फोन लगाया और उन्होंने हां कह दी। सूत्रों का कहना है कि राणा को शुरू से फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद थी और वह इस फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन जब बिपाशा और हरमन की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं तो निर्माताओं ने राणा से अपनी उलझन बता दी थी। ऐसे में लगभग तय हो गया था कि राणा के हाथ से फिल्म निकल गई है।

सूत्रों की मानें तो निर्मात इस बात पर भी विचार करने लगे थे कि क्यों न बिपाशा के साथ किसी नए हीरो को लिया जाए। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी है और वहां पर लोकेशन की तलाश करते हुए निर्माता ऑस्ट्रेलियाई ऐक्टरों से भी मिल रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें बिपाशा के हरमन से अलग होने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत राणा का नाम हीरो के रूप में तय कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से लगातार बिपाशा और हरमन के अलाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि दोनों ही इस पर चुप हैं। परंतु एक साझा बयान जारी करके उन्होंने कहा है कि हम साथ में रहें या नहीं, एक-दूसरे का सम्मान सदा करते रहेंगे।

वैसे विक्रम फड़नीस ने फिल्म में कास्टिंग को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है। वहीं बिपाशा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह एक प्रोफेशनल ऐक्टर हैं और किसी के साथ भी काम करने को स्वतंत्र हैं। हरमन और बिपाशा इस बात को समझते हैं और एक-दूसरे के काम में दखलंदाजी नही करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें