फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु प्यार में हैं या नहीं?

Wed, 27 Nov 2013 04:00 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु प्यार में हैँ या नहीं यह इंडस्ट्री के लिए लाख टके का सवाल हो गया है। खुद बिपाशा भी भ्रमित हैं।
विज्ञापन


बिपाशा बसु और हरमन बावेजा की दोस्ती को लेकर काफी समय से बॉलीवुड में बातें हो रही हैं। दोनों का एक दूसरे के प्रति समर्पण देखकर तो यही लगता है कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और जल्द ही शादी भी कर लेंगे।

लेकिन बिप्स ने इस मामले में यह कहकर सबकी बोलती बंद कर दी है कि उन्हें नहीं पता है कि वे प्यार में हैं कि नहीं। उनका कहना है कि प्यार में होने की बात करना कतई आसान नहीं होता। खुद के बारे में बिपाशा का कहना है कि वे थोड़ी जटिल किस्म की हैं।
विज्ञापन


रिश्तों को परिभाषित करना उनके लिए काफी कठिन होता है। एक बार फिर किसी एक्टर से प्यार करने को लेकर बिप्स का कहना है कि इसमें कोई हर्ज नहीं है। दरअसल एक ही पेशे के लोग एक दूसरे को ज्यादा समझते हैं।

सब जानते ही हैं कि बिपाशा और जॉन अब्राहम लगभग एक दशक से एक साथ थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। जॉन से अलग होने के बाद लग रहा था कि बिप्स किसी एक्टर से प्रेम को रिश्ते को लेकर दस बार सोचेंगी।
विज्ञापन


इस बारे में बिपाशा का कहना है कि कई बार रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। लेकिन हमेशा ही ऐसा हो, कतई जरूरी नहीं। बिपाशा ने स्पष्ट किया कि वे हरमन को अभी सिर्फ अच्छा दोस्त मानती हैं। उन दोनों की दोस्ती को किसी रिश्ते में बांधना अनुचित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें