फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: बेटी देवी के साथ गोवा वेकेशन पर गईं बिपाशा बसु, जिनी के साथ डांस करते करण का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 02 May 2025 11:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bipasha Bashu Goa: बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों गोवा में अपनी 9वीं शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। बिपाशा ने आज एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें जिनी के साथ करण का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
बेटी देवी के साथ गोवा वेकेशन पर गईं बिपाशा बसु, जिनी के साथ डांस करते करण का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के साथ इन दिनों गावो में वेकेशन मना रहे हैं। दरअसल, 30 अप्रैल को बिपाशा और करण की शादी की सालगिरह थी। इसी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए बिपाशा और करण गोवो टूर पर गए हुए हैं। बिपाशा वहां से लगातार अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, वही आज भी बिपाशा ने एक लाजवाब वी़डियो शेयर किया है, जिसमें करण बेटी देवी के लिए जिनी के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। उनकी यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बिपाशा का इंस्टाग्राम पोस्ट
बिपाशा ने आज गोवा से एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सबसे पहले उनकी होटल में एंट्री की क्लिप सामने आई, जिसमें फूलों के साथ बिपाशा-करण और देवी का स्वागत किया गया। जैसे-जैसे यह वीडियो आगे बढ़ता है, इसमें कई रोमांचक पल सामने दिखाई देते हैं। इसमें एक जगह बिपाशा और देवी लिटिल डायनासोर के साथ खेलती नजर आ रही हैं, तो वहीं एक क्लीप में करण अपनी बेटी देवी के सामने जिनी के साथ हाथों में हाथ डाले डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद देवी का मस्ती भरा यह वीडियो किसी का भी दिल जीत लेगा। 

वीडियो पर फैंस के कमेंट्स
बिपाशा, देवी और करण के इस शानदार वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरे प्यारे जीवन में एक और यादें जुड़ गईं चीयर्स', एक और फैन ने लिखा, 'वाह सुपर', एक और फैन ने लिखा, 'जिस तरह से आप उसे कपड़े पहनाते हैं, जिस तरह से आप उसे दुलारते हैं और जिस तरह से आप हमेशा ऐसे अभिनव सामान के साथ उसके कमरे को सजाते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है... मैं और मेरा भाई आपके सबसे बड़े प्रशंसक हैं... मेरी एक 2 साल की बेटी भी है और हम उसकी चीजें भी उसी तरह सजाते हैं जैसे आप करते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'ओह भगवान आप सबका भला करे', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी दोस्तों, गोवा में कहां', एक और फैन ने लिखा, 'वाह, बहुत सुन्दर', वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।

यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे
 
विज्ञापन

कब हुई थी बिपाशा और करण की शादी
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। अगस्त 2022 में, उन्होंने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं और अपने जीवन की झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बर्थ डे पोस्ट, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर जोया अख्तर ने किया कमेंट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें