फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार बिपाशा

Thu, 09 Jan 2014 08:46 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिपाशा बसु और हरमन बावेजा फिल्म 'ढिशक्याऊं' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वे शादी कर लेंगे। ढिशक्याऊं की रिलीज इसी साल अगस्त में होनी है।
विज्ञापन


शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के बैनर की इस फिल्म की रिलीज के बाद बिप्स ने तय कर लिया है कि वे घर बसा लेंगी।

पैंतीसवां बर्थडे मना चुकीं बिपाशा के माता पिता ने उन पर जोर डाला है कि अब वे गृहस्थ जीवन के बारे में गंभीरपूर्वक सोचें।

इधर उनके एक्स बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपनी प्रेमिका प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली, तो लोगों की नजर स्वाभाविक रूप से बिपाशा की ओर भी उठ गई।
विज्ञापन


हाल ही में बिपाशा के माता पिता ममता और डी.के.बसु ने हरमन बावेजा के माता पिता हैरी बावेजा और पम्मी बावेजा के साथ मुलाकात की है। बिप्स के करीबी जनों का भी कहना है कि वे हरमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें