फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउद की बहन पर बन रही फिल्म में कोई पैसा लगाने को तैयार नहीं!

Mon, 18 Jan 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 में जंजीर जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म बनाने वाले निर्देशक अपूर्व लखिया परेशान हैं क्योंकि उनकी अगली फिल्म के लिए निर्माता नहीं मिल रहे। जबकि स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। लखिया अंडरवर्ल्ड डॉन आतंकी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं और सोनाक्षी सिन्हा ने हसीना का रोल करना मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लखिया ने इस साल फरवरी में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी और निर्माताओं की तलाश कर रहे थे। लेकिन उन्हें शूटिंग की नए सिरे से योजना बनानी पड़ रही है। निर्देशक का दावा है कि सोनाक्षी और कुछ अन्य कलाकारों की डेट्स की समस्या के कारण शूटिंग आगे बढ़ानी पड़ रही है।

मगर सूत्रों का दावा है कि लखिया का खराब रिकॉर्ड देखते हुए कोई प्रोड्यूसर पैसा लगाने को राजी नहीं है। नतीजा यह कि फरवरी में शूटिंग की योजना उन्हें रद्द करनी पड़ी है। अब जब कोई पैसा लगाने वाला मिलेगा, तभी इस फिल्म की शूटिंग हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें