फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss11: सपना चौधरी-'अंगूरी भाभी' के साथ अब तक इन 18 की हुई एंट्री

Mon, 02 Oct 2017 12:15 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 11 - फोटो : कलर्स
विज्ञापन
Bigg Boss 11 सीजन का प्रीमियर टेलिकास्ट शुरू हो चुका है। सलमान खान की धमाकेदार एंट्री के साथ प्रीमियर शुरू हुआ। दबंग खान ने एंट्री के दौरान अपने गानों पर डांस किया। इसके बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने 'चाल शराबी' गाने पर डांस कर जबरदस्त एंट्री की। 
विज्ञापन


'बिग बॉस 11' के पहले प्रतिभागी हितेन तेजवानी रहे। इस दौरान उनकी पत्नी उन्हें बिग बॉस के घर तक छोड़ने के लिए आई। इसके बाद शिवानी दुर्गा घर में पहुंची। आपको बता दें कि शिवानी वहीं है जिन्होंने बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट स्वामी ओम की तीखी आलोचना की थी। 

चौथे कंटेस्टेंट के रूप में 'रोडीज' फेम बेनाफशा सूनावाला की एंट्री हुई। इनके बाद 'स्प्लिट्सविला' फेम प्रियंक शर्मा ने बिग बॉस के घर पहुंचे। 
Trending Videos

ज्योति कुमारी
छठवें नंबर पर बिहार की ज्योति कुमारी ने एंट्री की, वो भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनीं है। आपको बता दें कि ज्योति एक चपरासी की बेटी हैं। ज्योति ने बताया कि वो हीरोइन बनना चाहती है। रियलिटी शो में ज्योति सलमान खान के लिए गिफ्ट लेकर आई। 

ज्योति के बाद दिल्ली की इंजीनियर बंदगी कालरा कंटेस्टेंट बनीं। इसके बाद मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान ने बिग बॉस के घर पहुंची। आपको बता दें कि ठाणे की रहने वाली आर्शी खान पाकिस्तानी क्रिकेटर की वजह से चर्चा में रही थीं। उन्होंने खुद को शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताया था। 

हिना खान ने बिग बॉस के घर में पहुंच गई हैं। उन्होंने 'लग जा गले' पर धमाकेदार परफॉर्म करते हुए प्रवेश किया। 
 
विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 11 - फोटो : कलर्स
मुंबई के जुबेर खान बिग बॉस के कंटेस्टेंट बने हैं। वो हसीना पारकर के दामाद हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद का जिक्र किया। 

इनके बाद 'अंगूरी भाभी' की एंट्री हुई। 'भाबीजी घर पर हैं' फेम अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे हाल ही में शो के प्रोड्यूसर के साथ हुए विवाद के बाद चर्चा में आईं थी। आपको बता दें कि शो के वक्त 'अंगूरी भाभी' ने सलमान खान को कई तरह का अचार का स्वाद टेस्ट कराया 

विकास गुप्ता बिग बॉस के घर में पहुंच गए हैं। विकास एक चैनल के हेड हैं। घर के मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें