फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: पलक संग लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूजा, लोगों ने कहा- ‘खड़ूस मास्टरनी’

Fri, 23 Jun 2023 02:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट,पलक पुर्सवानी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आगाज के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है। शो में आए नए-नए कंटेस्टेंट्स खुद को शो के हिसाब से ढालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिन्हें अच्छे से पता है कि आखिर ये शो खेला कैसे जाता है। यहां किस तरह के कनेक्शन बनाए जा सकते हैं। वहीं इस साल इस शो का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट जबसे शो के अंदर आई हैं. दर्शक लगातार उनके बारे में बातें कर रहे हैं. हालांकि पूजा भट्ट लंबे वक्त बाद इस तरह कैमरा फेस कर रही हैं. एक्ट्रेस शो में निजी जिंदगी को लेकर बातें करती हुई भई नजर आईं हैं. उन्होंने अपने और अपने एक्स हसबैंड को लेकर भी बात की. वहीं अब पूजा भट्ट का बर्ताव लोगों की नजरों में खटकता हुआ नजर आ रहा है. किसने सोचा होगा कि पुनीत सुपरस्टार के बाहर निकलने के बाद पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के अंदर सबसे ज्यादा परेशान करने वाली व्यक्ति बन जाएंगी
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : Instagram

पूजा भट्ट की हुई पलक से लड़ाई
गुरुवार रात के एपिसोड में, पूजा ने शांतिदूत की भूमिका निभाई जब मनीषा रानी और जद हदीद के बीच थोड़ी गलतफहमी पैदा हो गई। हालांकि, उसने पलक पुरसवानी और जिया शंकर की खिंचाई करके अपनी नई दोस्त मनीषा की साइड लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मनीषा उन दोनों की तुलना में कहीं अधिक मैच्योर हैं, क्योंकि वह बिहार के एक छोटे शहर से थी और बेबिका के लिए वह पहले से कहीं बेहतर दोस्त साबित हुई हैं।

4 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पलक ने भी किया पलटवार 
शुरुआत में पलक चकित रह गई क्योंकि उन्होंने पूजा से ऐसी किसी भी तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की थी। जैसे ही वह अपना बचाव करने की कोशिश करती, पूजा बार-बार उन्हें चुप करा देती। इससे पहले एपिसोड में, पूजा ने पलक के साथ भी यही बात करने की कोशिश की, जबकि पलक ने हार मान ली और उसकी बात सुनी। हालांकि, इस बार पलक ने नहीं झुकने का फैसला किया और पलटकर जवाब भी दिया। पलक पूरी तरह से विनम्र थीं, लेकिन पूजा काफी उग्र हो गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट- सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने पूजा को लिया आड़े हाथ
पूजा के इस तरह के व्यवहार से दर्शक उनसे खफा हो गए और उन्हें भला बुरा कहने लगे। एक यूजर ने लिखा यह बहुत परेशान करने वाली है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पूजा मनीषा रानी के नाम पर वोट या शोहरत पाने की कोशिश कर रही हैं, पूजा को देखना काफी क्रिंज है। 

यह भी पढ़ें: 'मैं मौत के मुंह से वापस आया...', वीर सावरकर की शूटिंग खत्म होते ही रणदीप ने क्यों कही ऐसी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें