पूजा भट्ट इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनके पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट बिग बॉस के घर में पहुंचे। दरअसल, महेश भट्ट शो के फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने सभी घरवालों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों का खुलासा किया और बताया कि तब पूजा भट्ट ने घर को संभाला था।
पूजा ने किया था पूरा सपोर्ट
बिग बॉस ओटीटी शो में महेश भट्ट ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्मों को सफलता नहीं मिल रही थीं। उस वक्त पूजा भट्ट ने उन्हें सपोर्ट किया था। पूजा भट्ट ने आगे बढ़कर सबकुछ संभाला। उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने की शुरुआत की और बहुत सारे विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिए।
Dream Girl 2 Trailer: दूसरी बार दिल का टेलीफोन बजाने आई ड्रीमगर्ल, ट्रेलर लॉन्च पर हुई तीसरी फिल्म की घोषणा
इस तरह मिला था पहला विज्ञापन
महशे भट्ट ने आगे कहा, 'मेरे स्ट्रगल के दिनों में पूजा की मॉडलिंग करियर में कोशिश और सफलता ने घर चलाने में बहुत अहम रोल अदा किया'। महेश ने कहा, 'पूजा की मां उन्हें लेकर गईं और यह कोशिश करके देखी कि क्या छोटी बच्ची को मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिल सकता है? और उसे पहला विज्ञापन मिला'। फिल्म निर्देशक ने बताया कि वह एक साबुन का विज्ञापन था और पूजा को तीन हजार रुपये मिले थे और अखबार के विज्ञापन के लिए 300 रुपये मिले थे।
Dream Girl 2 Trailer Release: ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे Ayushmann-Ananya
हॉस्पिटल का बिल भरना पड़ रहा था भारी!
महेश भट्ट ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, 'बचपन में इसने हमारा घर चलाया, जब मेरे पास कुछ नहीं था।' इसके अलावा महेश भट्ट ने बताया कि पूजा भट्ट का जब जन्म हुआ था, तब उनके पास पैसे नहीं थे। वह 23 वर्ष के थे। उन्हें चिंता थी कि वह हॉस्पिटल का बिल कैसे भरेंगे? बता दें कि पूजा भट्ट बिग बॉस के घर में काफी अच्छा खेल रही हैं। दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। गौरतलब है कि पूजा भट्ट अपने पिता की तरह ही खुद भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं।
Ayushmann Khurrana: 'पुरुषों की रुढ़िवादी छवि को तोड़ती है पूजा', आयुष्मान ने टॉक्सिक मर्दानगी पर कही यह बात