फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Thakur: 'कालीन भैया' के घर पहुंचे बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर, बोले- मुंबई में अपनों का एहसास

Wed, 27 Sep 2023 08:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' में दीपक ठाकुर ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई। बिहार के गायक को लोगों ने शो में काफी पसंद भी किया।
विज्ञापन
दीपक ठाकुर और पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 12 में नजर आ चुके दीपक ठाकुर को भला कौन नहीं जानता है। सलमान खान के इस शो में दीपक ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बिहार के गायक को लोगों ने शो में काफी पसंद भी किया। हालांकि वह बिग बॉस के विनर नहीं बन सके। शो के फिनाले के बाद दीपक जैसे कहीं गुमनामी में खो से गए थे। लेकिन अब हाल ही में दीपक बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के साथ नजर गणेश पूजा करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है- 'मुंबई में अपनों का एहसास...'। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। दीपक ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पकंज त्रिपाठी के साथ वह गणेश बप्पा की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

 

दीपक ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे पंकज त्रिपाठी ने उन्हें मुंबई में रहते हुए भी एक अनजान शहर में अपने घर जैसा महसूस कराया। बता दें कि पंकज त्रिपाठी और दीपक ठाकुर दोनों बिहार से हैं और एक-दूसरे के साथ करीबी रिश्ता शेयर करते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि, बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पेशे से सिंगर हैं और उन्होंने कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में हिस्सा लिया था। वहीं, बिग बॉस के घर बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर सोमी खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'केसरिया बालम' में नजर आए थे। उन्होंने विकास गुप्ता के शो 'एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2' में भी भाग लिया था। हालांकि, इस शो में उनकी जर्नी ज्यादा दिन की नहीं रह सकी।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर बनते-बनते कैसे किंग ऑफ रोमांस बन गए यश चोपड़ा, एक छोटे से कमरे से की थी शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें