फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली राउत ने फोटो पोस्ट कर लिखा, 'गलत मतलब निकाला तो खैर नहीं'

Mon, 12 Jun 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' के सीजन 8 की कंटेस्टेंट सोनाली राउत अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर स्पॉटलाइट में रहती है। हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसके कारण वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है। सोनाली ने टीवी एक्टरेस सोनी सिंह के साथ एक फोटो शेयर किया है जिसे देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। 
विज्ञापन


दरअसल सोनाली ने सोनी के साथ एक ऐसे फोटो शेयर किया है जिसमें वो सोनी के साथ लिप लॉक करने जा रही है।  सोनाली इस फोटो में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही है। उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। 

आपको बता दें कि इस फोटो को पोस्ट करते हुए सोनाली ने लिखा है कि 'इस फोटो का गलत मतलब ना निकाले हम एक दूसरे के गाल पर किस करने वाले हैं, मुझे लगता है कि ये फोटो गलत टाइम पर क्लिक कर लिया गया है।' 
विज्ञापन


उनके इस कैप्शन को पढ़कर नेटयूजर्स में बहस शुरू हो गई कि अगर फोटो गलत टाइम पर क्लिक कर लिया गया है तो इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जरूरत ही क्या थी। इसके साथ ही कुछ लोगो ने सेक्सुअलिटी पर भी सवाल उठाया है। 

ये पहली बार नहीं है जब सोनाली राउत इस तरह के विवाद से घिरी है, उनका 'बिग बॉस' के सफर में गौतम गुलाटी और उपेन पटेल के साथ किस को लेकर खबरे आती रहती थी। 
विज्ञापन

    Don't misinterpret this picture. We were just trying to kiss each other on cheeks!! Got clicked at the wrong time I guess! #bffs A post shared by Sonali Raut (@isonaliraut) on Jun 10, 2017 at 6:45am PDT

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें