फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 20' की तैयारियां शुरू, सलमान खान होस्ट करेंगे शो; सितंबर में होगी शूटिंग

Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: सलमान 'बिग बॉस 20' के जरिए टीवी स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान 'बिग बॉस 20' के होस्ट के रूप में वापसी करने वाले हैं। इस शो की शूटिंग सितंबर से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : X
टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। लाखों दर्शकों के लिए 'बिग बॉस' का मतलब ही सलमान खान भी है। सलमान के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह एक बार फिर इस शो को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन में क्या होगा खास?
इस शो के मेकर्स नए प्रतियोगियों को चुनने के लिए ऑडिशन शुरू करने वाले हैं। इस बार कुछ पुराने मशहूर प्रतियोगी भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इस शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान का जलवा
'वीकेंड का वार' में सलमान खान का अंदाज, उनका गुस्सा और समझाने का तरीका ही इस शो की असली जान है, जो इस बार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 19' काफी कामयाब रहा था, जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक जैसे सितारों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी वजह से सीजन 20 से लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

4 of 5
नयनतारा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वामसी पेडिपल्ली की फिल्म में सलमान खान
'बिग बॉस' की शूटिंग शुरू करने से पहले सलमान खान अपनी दो बड़ी फिल्मों का काम पूरा करेंगे। वामसी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म में सलमान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। सलमान इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले ही शूट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान
'मातृभूमि' फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म गलवान घाटी विवाद पर आधारित थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके चीन से जुड़े संदर्भों को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए शुभ रहा मंगलवार? जानें रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें