फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैसे बताए क्यों तुझको चाहें..' गाना गुनगुनाते दिखे अमाल मलिक-फरहाना; यूजर बोले- 'बेस्ट जोड़ी', वीडियो वायरल

Fri, 06 Feb 2026 10:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Mallik-Farrhana Video: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट नजर आए थे। शो में कई बार दोनों का झगड़ा देखा गया। मगर, बीते दिनों इनकी एक रोमांटिक फोटो ने सबको चौंका दिया। अब एक वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमाल मलिक-फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच 'बिग बॉस 19' के दौरान कई बार तकरार हुई। दोनों कई बार एक-दूसरे को नसीहत देते दिखे थे। शो खत्म हुए अब वक्त हो चुका है और घर के बाहर इनकी बॉन्डिंग नेटिजन्स को हैरान कर रही है। बीते दिनों इनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इनका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


'तू जाने ना' गाना गाते दिखे अमाल-फरहाना
लगता है अमाल और फरहाना पुराने लड़ाई-झगड़े भूल बैठे हैं। इनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक तस्वीर के बाद एक वीडियो सामने आया है। इसमें अमाल और फरहाना 'तू जाने ना' गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं। गाने की 'कैसे बताए क्यों तुझको चाहें..' लाइनें गाते हुए दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फरहाना और अमाल एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। 
 

नेटिजन्स बोले- 'बेस्ट जोड़ी'
अमाल और फरहाना को यूं एक साथ रिहर्सल करते देख नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'बेस्ट जोड़ी'। साथ ही लिख रहे हैं, 'बिग बॉस में इनकी आपसी समझ शायद किसी ने नहीं समझी'। यूजर्स रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बना रहे हैं।



विज्ञापन

म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे अमाल-फरहाना
बता दें कि 'बिग बॉस 19' के बाद फरहाना और अमाल, दोनों को साथ में एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ, जो एक म्यूजिक वीडियो का है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो चुकी है। बीते दिनों अमाल ने इसकी झलक भी एक्स अकाउंट से शेयर की थी। बीते दिनों 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट के लिए एक इवेंट रखा गया था। उस इवेंट के दौरान भी अमाल और फरहाना अपने इसी प्रोजेक्ट में बिजी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल होने वाली है। यह कब रिलीज होगा, इसे लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें