फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: विक्की जैन से शादी करने पर अब पछता रही हैं अंकिता लोखंडे! लड़ाई के दौरान जुबान पर आई दिल की बात

Fri, 19 Jan 2024 01:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंकिता अपने पति विक्की और मन्नारा की दोस्ती से परेशानी है और इस बात को वे कई बार विक्की के सामने जाहिर भी कर चुकी हैं, बावजूद इसके विक्की अक्सर मन्नारा का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है, लेकिन घर में हो रहे झगड़े थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। चाहे ये झगड़े ईशा और अभिषेक के हो या अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच। 'बिग बॉस17' के पिछले एपिसोड में एक बार फिर से अंकिता और विक्की के बीच में भयंकर लड़ाई हुई और बात इतनी बढ़ गई कि अंकिता फूट-फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन


मन्नारा थीं झगड़े वजह
'बिग बॉस 17' के पिछले एपिसोड में अंकिता और ईशा बैठकर मन्नारा की शिकायत कर रहे थे। अंकिता इन दिनों मन्नारा चोपड़ा से नाराज चल रही हैं। उन्हें अपने पति विक्की और मन्नारा की दोस्ती से परेशानी है और इस बात को वे कई बार विक्की के सामने जाहिर भी कर चुकी हैं, बावजूद इसके विक्की अक्सर मन्नारा का समर्थन करते हैं। वहीं, अंकिता इसी बात से गुस्सा हो जाती हैं। वे कहती है, 'मैंने कितनी बार कहा है कि तू किसी और की साइड मत लिया कर, लेकिन तुम्हें मेरी बात माननी ही नहीं होती है।' इतना बोलकर अंकिता वहां से जाने लगती हैं, तभी विक्की हंस पड़ते हैं। अंकिता को विक्की का यूं हंसना पसंद नहीं आता है और वे रोते हुए बेडरूम में चली जाती हैं।

'कॉफी विद करण' के टॉप 5 मेहमान जिनके बयान से मचा घमासान

तुमने गलत लड़की से शादी कर ली
अंकिता और विक्की की लड़ाई इस हद तक बढ़ जाती है कि अंकिता रोते हुए विक्की से कहती हैं, 'तुमने इस घर में मेरा मजाक बना कर रख दिया है। तुम्हें इस घर में सबकी पड़ी है, सिवाय मेरी। विक्की तुमने गलत लड़की से शादी कर ली है।' अंकिता को यूं रोता देख विक्की उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, इस पर अंकिता बोलती हैं, 'तुम्हारे साथ मैं अच्छा महसूस नहीं कर पाती हूं। मैं अपनी बात खुल कर नहीं बोल पाती हूं, मैं तुम्हें नहीं समझा पाउंगी। मैं बहुत दिनों से ऐसा महसूस कर रहीं हूं कि तुम जानबूझकर मुझे बुरा महसूस करवाते हो।'

Shaitaan: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की 'शैतान', अभिनेता ने साझा किया फिल्म का पहला पोस्टर

अंकिता और विक्की का रिश्ता
विज्ञापन

'बिग बॉस17' में जब से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे आएं हैं, ऐसा एक दिन भी नहीं गुजरा है, जब उन दोनों के बीच में तकरार नहीं हुई। पहले छोटे-मोटे झगड़े हो कर रह जाते थे, लेकिन 'फैमली वीक' में विक्की जैन की मां के आने के बाद दोनों चीजें और बिगड़ गई हैं। 'बिग बॉस 17' के एक एपिसोड में अंकिता ने तो यहां तक कह डाला था कि, 'वो विक्की की जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें