फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालिन और गौतम के लिए भिड़ीं टीना दत्ता-निम्रत कौर, नॉमिनेशन टास्क में खूब होगा बवाल

Tue, 25 Oct 2022 12:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें टीना दत्ता और निम्रत कौर अहलूवालिया आपसी सहमति से गौतम विज और शालिन भनोट की किस्मत का फैसला करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गेम और मजेदार हो रहा है। सोमवार को इस खेल से ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह बाहर हो गई हैं, जिसके बाद अब 'बिग बॉस' के घर में 12 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं और इनके बीच कांटे की टक्कर जारी है। इसी बीच शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें टीना दत्ता और निम्रत कौर अहलूवालिया आपसी सहमति से गौतम विज और शालिन भनोट की किस्मत का फैसला करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

सामने आया प्रोमो
दरअसल, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने मंगलवार के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नॉमिनेशन की प्रक्रिया होती दिख रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में टीना, निम्रत, शालिन और गौतम मौजूद हैं। इस प्रक्रिया के तहत टीना और निम्रत को आपसी सहमति से शालिन और गौतम में से किसी एक को बचाना है और किसी एक को सीधा नॉमिनेट करना है। इसी वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। 

यह भी पढ़ें:- Rani Chatterjee: रानी ने 'भूल गई मैं इस दुनिया को' गाने पर साझा की रील, बोलीं- प्यार में हर चीज प्यारी लगती है

टीना और निम्रत में तू-तू मैं मैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि शालिन अपना पक्ष रखते हुए कहते हैं कि गौतम इस शो में फेक रिलेशनशिप बना रहे हैं। वहीं, गौतम कहते हैं कि शालिन सामने कुछ और हैं और पीछे कुछ और हैं। दोनों की बात सुनने के बाद टीना भी कहती हैं कि गौतन ऑडियंस ने आपको फेक कहा है। वह शालिन का सपोर्ट करती हैं। लेकिन निम्रत गौतम को बचाने की बात रखती हैं। इसी वजह से टीना और निम्रत में आपसी सहमति नहीं बन पातीं। वे दोनों बिग बॉस को भी कहते दिख रहे हैं कि 'बिग बॉस' आपसी सहमति नहीं बन रही हैं।

यह भी पढ़ें:- Ram Setu Twitter Review: रामसेतु से अक्षय कुमार ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस बोले- यह है शो टाइम
विज्ञापन

क्या दोनों होंगे नॉमिनेट  
'बिग बॉस' के पुराने सीजन में भी इस तरह की प्रक्रिया कई बार देखने को मिली है, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स मिलकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करते हैं और अगर वे सहमति नहीं जता पाते तो हर बार 'बिग बॉस' ने प्रक्रिया में शामिल लोगों को सीधा नॉमिनेट किया गया है। इस बार इस प्रक्रिया में शालिन और गौतम दोनों हैं तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस हफ्ते शालिन और गौतम दोनों नॉमिनेट होंगे। बता दें शालिन को 'बिग बॉस' ने भी दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें