फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में कितनी फीस ले रहे सलमान, क्या होगी थीम और कब होगा शुरू? जानिए सारी अपडेट

Mon, 25 Jul 2022 04:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी है। सभी की निगाहें 'बिग बॉस 16' पर टिकी हैं। मेकर्स भी जोर-शोर से इस शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शो को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी है। सभी की निगाहें 'बिग बॉस 16' पर टिकी हैं। मेकर्स भी जोर-शोर से इस शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो अक्तूबर से ऑनएयर होगा और सितंबर के दूसरे सप्ताह में इस शो का पहले प्रोमो कलर्स पर आ सकता है। इस शो की थीम को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

अंडरवाटर होगी थीम
बता दें कि पिछली बार 'बिग बॉस' की जंगल थीम पर आधारित था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार इस शो की थीम अंडरवाटर हो सकती है। इस बार बिगबॉस के घर की दीवारों पर पानी में रहने वाले जानवरों के पोस्टर्स लगे नजर आएंगे। पूरे शो का फोकस पानी पर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार्स अगस्त में इसका प्रोमो शूट करेंगे। मेकर्स इसके लिए प्रतिभागियों से संपर्क कर रहे हैं। 

अक्तूबर में होगा शुरू
पहले खबर आईं थीं कि बिग बॉस 16 नंबर-दिसंबर में शुरू होगा। इस शो में शाइनी आहूजा, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारूकी दिव्यांका त्रिपाठी, कावेरी प्रियम, अर्जनु बिजलानी, सान्या ईरानी समेत कई नामों की चर्चा है। इसके अलावा इस शो में बसीर अली, दिव्या अग्रवाल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

सौ करोड़ फीस ले रहे सलमान खान
इस शो की थीम के साथ-साथ सलमान खान भी चर्चा में हैं। खबर है कि इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। इसके लिए वह तगड़ी फीस ले रहे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस बार शो के लिए सलमान खान 1000 करोड़ रूपये फीस ले रहे हैं। फैंस इस खबर को सुनकर चौंक गए थे। बता दें कि पिछली बार इस शो की टीआरपी कुछ खास नहीं थी। ऐसे में मेकर्स इस बार टीआरपी के साथ कोई समझौता करना नहीं चाहते, लिहाजा वह हर तरह से शो को बेस्ट बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए जो थीम चुनी है, उसे लेकर फैंस में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें