फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Thakare: मराठी बिग बॉस जीतने के बाद खुली शिव ठाकरे की किस्मत, अब हाथ लगा यह एक्साइटिंग प्रोजेक्ट

Fri, 31 Mar 2023 10:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे आजकल जबरदस्त लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एक तरफ शिव जहां  लगातार इवेंट्स में शिरकत कर रहे हैं। तो वही दूसरी तरफ शिव अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
विज्ञापन
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के पहले रनरअप रहे शिव ठाकरे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ शिव को जहां दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, तो दूसरी तरफ वह अपने फैंस को सरप्राइज देने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जी हां, शिव का एक सपना पूरा होने वाला है, अगर आपने शो को अच्छे से देखा होगा तो आपको यह जरूर याद होगा उन्होंने अपने इस सपने के बारे में बिग बॉस के घर में बात की थी। 

विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 16 में शिव ठाकरे को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उन्हें शो के बेस्ट प्लेयर में से एक कंसीडर भी किया गया। अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी लड़ाई घर में अक्सर चर्चा का विषय रही। इतना ही नहीं, उनका अब्दु रोजिक के साथ बॉन्ड भी दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी दोस्ती को आज भी लोग पसंद करते हैं। एक बार घर में ही एक्टर ने सिम्मी ग्रेवाल के सामने ये कहा था कि उनका सपना है कि वह फिल्मों में काम करें। वह हीरो बनना चाहते हैं। बड़े-बड़े पोस्टर्स पर अपनी तस्वीर देखना चाहते हैं।

शेखर सुमन, शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो खत्म होने के बाद शिव ठाकरे के पास प्रोजेट्स की लाइन लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव ठाकरे को मराठी फिल्म मिल गई है और उसमें वह लीड रोल प्ले करेंगे। 2 इडियट्स के बैनर तले, इस मूवी को अमोल खैरनार प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि शिव की तरफ से इस बात से किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

खबर ये भी है कि मराठी इंडस्ट्री से शिव ठाकरे को काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी शिव ठाकरे नजर आएंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ दावे किए जा रहे हैं। खैर। जो भी हो अब फैन्स इस बात से ज्यादा खुश हैं कि वह अपने शिव को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका के बाद शेखर सुमन ने खोली मूवी माफियाओं की पोल, गैंगस्टर बता ऐसे लगाई लताड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें