जय को अपना समर्थन देते हुए गौहर ने कहा है कि वह शो में आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और बिल्कुल भी कमजोर नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'जय बिल्कुल भी कमजोर नहीं दिख रहे हैं! अपने शब्दों के साथ लोगों को एक निश्चित तरीके से टारगेट करना बंद करो!
गौहर खान,सिम्बा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक्ट्रेस ने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में धक्का देने पर सिम्बा नागपाल की भी खूब निंदा की। उनके लिखा, 'शारीरिक बल का प्रयोग करना पूरी तरह से गलत है, फिर कैसे संचालक हमेशा खड़े होकर एक कार्य के दौरान देख रहे हैं ???? कोई आवाज नहीं उठाते हैं ??? स्टैंड नहीं लेना?? उमर को धक्का देना सिम्बा पूरी तरह से गलत! यह सिर्फ एक अखाड़ा है।
गौहर खान,तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बीते वीकएंड क वार एपिसोड में' तेजस्वी द्वारा सलमान खान से बद्तमीजी करने पर भी गौहर ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा आपके बात करके तरीके से आप जंग जीत सकते हैं और जीती बाजी हार सकते हैं। तेजस्वी प्रकाश क्यूट होने का मलतब बदतमीजी नहीं होती।