फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: फिनाले टास्क में बहन शमिता शेट्टी से भिड़े राजीव अदातिया, दोनों के बीच हुई भयंकर लड़ाई

Fri, 10 Dec 2021 02:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिग बॉस 15 का गेम काफी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इन दिनों घर वीआईपी और नॉन वीआईपी जोन में बंटा हुआ है, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं, अब बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले की रेस भी शुरू हो गई है। बिग बॉस की तरफ से एक टास्क दिया गया, जिसमें वीआईपी जोन में से किसी एक को फिनाले वीक में पहुंचने का मौका मिल रहा है और इसी वजह से अब दोस्तों के बीच भी लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया है। बीते दिन रश्मि देसाई और देवोलीना के बीच जमकर बहस हुई। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ सुनाया और अब टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राजीव अदातिया और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई हो गई, जो पहले दिन से साथ थे।

विज्ञापन

 
दरअसल, मेकर्स की तरफ से कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें राजीव और शमिता लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शो का पहला फाइनलिस्ट बनने के लिए सब एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इस दौरान पहले रश्मि देसाई अपनी दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ बोल रही हैं। वह करण कुंद्रा से कहती हैं कि वो हमेशा पलटती है। इसके बाद राजीव अदातिया घर में बवाल करते दिखाई दे रहे हैं।
 
 
राजीव गार्डन एरिया में सभी पर चिल्लाते हैं और कहते हैं घर में दो ग्रुप बने हुए हैं और तुम सब भाड़ में जाओ। राजीव की ये बात सुनकर शमिता काफी ज्यादा भड़क जाती हैं और इसी वजह से दोनों के बीच जमकर बहस होती है। शमिता कहती हैं, ‘अपना गुस्सा सही जगह निकाल।’ इतना ही नहीं, वीडियो के आखिर में राजीव बोलते दिख रहे हैं कि भरोसा नहीं है ना मुझपर। अब देखना भरोसा।’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे साफ है कि इस टास्क के दौरान घर में और भी बवाल होने वाला है।
विज्ञापन

 
ये कंटेस्टेंट हुए फिनाले की रेस से बाहर
टिकट टू फिनाले टास्क में वीआईपी वालों की किस्मत नॉन वीआईपी सदस्यों के हाथ में है। वे उन्हें प्रक्रिया के तहत एक-एक करके बाहर कर रहे हैं। अब तक इस टास्क से अभिजीत बिचुलके, रितेश और रश्मि देसाई बाहर हो चुकी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें