फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 Live Updates: जारी है बिग बॉस 14 में मस्ती, जानिए अब तक किन की हुईं एंट्री

Sun, 04 Oct 2020 12:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bigg Boss 14 Grand Premiere Live Updates:  छोटे पर्दे का बड़ा शो बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एक बार फिर दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन मिलेगा। इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान ये भी साफ कर चुके हैं कि इस बार का बिग बॉस सबसे अलग होने वाला है। सलमान खान इस बार साल शो के माध्यम से 2020 को जवाब देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस 14 2020 भव्य प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:43 AM, 04-Oct-2020

एक नजर में बिग बॉस

कौन से कंटेस्टेंट्स की हुई घर में एंट्री
राहुल वैद्य
एजाज खान
निक्की तंबोली
जैस्मीन भसीन
अभिनव शुक्ला
शहजाद देओल
पवित्र पुनिया

किन कंटेस्टेंट्स को स्पेशल ऑडियंस ने किया रिजेक्ट
रुबीना दिलैक
निशांत सिंह मलकानी
जान कुमार सानू
सारा गुरपाल

12:40 AM, 04-Oct-2020

राहुल वैद्य का बीबीक्यू टेस्ट

राहुल ने जनार्दन से बातचीत की और अपनी लव मैरिज के भी बारे में पूछा। जनार्दन ने बताया कि बिग बॉस के भी घर में उन्हें कोई मिल सकती है, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंचेगी। वहीं इसके बाद सलमान ने राहुल को उनको मां- पापा से भी वीडियो कॉल करवाया। इसके बाद आखिर में स्पेशल ऑडियंस ने राहुल वैद्य को सिलेक्ट कर लिया।

12:33 AM, 04-Oct-2020

राहुल वैद्य की हुई एंट्री

बिग बॉस 14 के आखिरी कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की भी एंट्री हो गई है। राहुल ने गीत गाकर एंट्री की। 

Image

विज्ञापन
12:27 AM, 04-Oct-2020

राधे मां नहीं हैं घर की कंटेस्टेंट

बता दें कि आखिरकार ये साफ हो गया है कि राधे मां घर की कंटेस्टेंट नहीं बनेंगी, बल्कि वो सिर्फ घर के लिए प्रार्थना करने गई थीं। राधे मां ने घर को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही राधे मां ने कहा कि उन्हें ये घर बहुत पसंद आया और जब भी बिग बॉस उनको बुलाएगा वो आ जाएंगी।

12:21 AM, 04-Oct-2020

जान और पवित्र के साथ सलमान खान का बीबीक्यू

सलमान खान ने जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया से कुछ सवाल पूछे और दोनों को कार्ड्स के बदौलत हां और नहीं का जवाब दिया। वहीं इसके बाद स्पेशल ऑडियंस ने पवित्र पुनिया को सिलेक्ट किया जबकि जान कुमार सानू को रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन
12:16 AM, 04-Oct-2020

जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया की हुई एंट्री

बिग बॉस में अब जान कुमार सानू और पवित्र पुनिया की भी एंट्री हो चुकी है। पवित्र ने जहां दिलकश अंदाज में डांस करके एंट्री किया तो वहीं जान ने खूबसूरत अंदाज में गाना गाया। वहीं सलमान ने दोनों के साथ खूब मस्ती मजाक किया।

Image

Image

12:02 AM, 04-Oct-2020

सारा और निशांत हुए रिजेक्ट, शहजाद की हुई घर में एंट्री

स्पेशल ऑडियंस ने शहजाद को सिलेक्ट किया। वहीं निशांत को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके अलावा सारा को भी रिजेक्ट कर दिया गया। बता दें कि स्पेशल ऑडियंस में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान हैं।

12:01 AM, 04-Oct-2020

सारा ने शहजाद और निशांत को दिया बीबीक्यू टास्क

सारा ने शहजाद और निशांत को सलमान के कहने के बाद बीबीक्यू टास्क दिया। जहां सबसे पहले शहजाद और निशांत ने पंजा लड़ाया और उसके बाद दोनों ने पोल डांस किया। वहीं इसके बाद तीसरे टास्क में दोनों को सारा को प्रपोज करने का टास्क दिया गया। पंजे लड़ाने का टास्क निशांत ने जीता। वहीं सारा ने निशांत का प्रपोजल एक्सेप्ट किया।

11:53 PM, 03-Oct-2020

सारा गुरपाल की हुई एंट्री

निशांत, शहजाद के बाद शो में सारा गुरपाल की भी एंट्री हो गई। सारा ने एक प्यारा सा गीत गाकर शो में एंट्री मारी। सारा पंजाब की एक प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेत्री हैं।


Image

11:47 PM, 03-Oct-2020

शहजाद देओल की हुई एंट्री

निशांत के साथ ही शहजाद की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में दोनों से ही बीबीक्यू खेला गया। इस दौरान शहजाद ने सिद्धार्थ के गुस्से को बुरा बताया तो वहीं शहजाद ने डेट पर ले जाने के लिए हिना खान का नाम लिया।
 

11:37 PM, 03-Oct-2020

सलमान और निशांत की बातचीत

निशांत सिंह मलकानी से सलमान से खूब बातचीत की। इस दौरान निशांत ने कहा कि अगर कोई मेरे दिल को छू जाएग तो मैं उसके लिए बहुत एडजेस्ट कर सकता हूं। लेकिन कोई पसंद नहीं तो बिलकुल एडजेस्ट नहीं करता। निशांत ने सलमान खान से कहा कि उन्होंने उनके ही चार डायलॉग्स को अपना बिग बॉस में रहने का मंत्र बनाया है।


Image

11:28 PM, 03-Oct-2020

निशांत सिंह मलकानी की हुई एंट्री

अभिनेता निशांत सिंह मलकानी की बिग बॉस में एंट्री हो गई। वहीं अपने इंट्रो वीडियो में निशांत सिंह मलकानी ने अपने बारे में कई बातें कही। निशांत ने बताया कि वो फिटनेस फ्रीक हैं। इसके साथ ही उन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। अगर वो किसी के लिए एडजेस्ट करते हैं तो बहुत कर लेते हैं लेकिन अगर नहीं करना तो बिलकुल नहीं करते।
 

11:21 PM, 03-Oct-2020

घर में कितने सदस्यों की हुई एंट्री

बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर के पहले एपिसोड में कुल चार लोगों की एंट्री हुई। इस लिस्ट में अभिनव शुक्ला, एजाज खान, निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन शामिल रहे। वहीं रुबीना दिलैक को स्पेशल ऑडियंस ने रिजेक्ट कर दिया। जिसकी वजह से उनकी एंट्री घर में नहीं हो पाई। 

11:16 PM, 03-Oct-2020

तूफानी सीनियर्स ने लगाई जैस्मीन की क्लास

जैस्मीन जैसे ही तूफानी सीनियर्स के सामने पहुंची तो उनकी क्लास लगा दी गई। गौहर ने टास्क दिया कि जैस्मीन को सवालों के जवाब देने हैं और उस वक्त जो भी उनके साथ होगा उनको रिएक्ट नहीं करना है। ऐसे में जैस्मीन के साथ हिना और सिद्धार्थ ने खूब मस्ती की। सिद्धार्थ ने जहां जैस्मीन के सिर पर बोतल फोड़ी (नकली बोतल)। इसके साथ ही जैस्मीन के साथ इलेक्ट्रिक शौक का भी नाटक किया गया।

11:09 PM, 03-Oct-2020

सलमान की मस्ती

जैस्मीन का फूड टास्क सलमान खान को काफी पसंद आया और सलमान खान खूब हंसे। वहीं जैस्मीन ने मजाक मजाक में रुबीना से ये भी कह दिया कि पहले दिन ही रिजेक्ट होकर बाहर कौन बैठना चाहता है। जिसके बाद रुबीना ने कहा कि वो चाहती हैं कि जैस्मीन घर में जाएं।

Image

11:04 PM, 03-Oct-2020

जैस्मीन संग सलमान खान का बीबीक्यू

सलमान खान ने जैस्मीन के साथ बीबीक्यू खेला। जहां सबसे पहले सामने आया कि क्या रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े की वजह वो थीं, तो जैस्मीन ने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं है। सलमान ने जैस्मीन को टास्क दिया कि उनके पास 2020 प्वाइंट्स हैं और उन्हें घर के लिए खाना सिलेक्ट करना है। वहीं स्पेशल ऑडियंस ने जैस्मीन को सिलेक्ट किया।
 

10:57 PM, 03-Oct-2020

जैस्मीन की हुई बिग बॉस 14 में एंट्री

जैस्मीन भसीन की भी बिग बॉस में एंट्री हो गई है। इस दौरान जैस्मीन ने सलमान खान के साथ बहुत मस्ती की और बातों बातों में ही बताया कि उनका भाई तो उनको चुड़ैल कहता है। सबके अलग अलग रूप होते हैं। जैस्मीन ने कहा कि ऐसे में बिग बॉस के घर में उनके अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। सलमान खान के साथ ही साथ जैस्मीन ने रुबीना से भी बात की।
 

10:48 PM, 03-Oct-2020

स्पेशल ऑडियंस ने किया रुबीना और अभिनव के लिए फैसला

स्पेशल ऑडियंस (हिना, सिद्धार्थ और गौहर) ने रुबीना को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में सलमान ने उन्हें रिजेक्ट जोन में बैठा दिया। वहीं अभिनव को स्पेशल ऑडियंस ने एक्सेप्ट किया। वहीं अभिनव घर के अंदर जाकर हिना खान, सिद्धार्थ और गौहर से मुलाकात हुई। ऐसे में सिद्धार्थ ने सबसे पहले अभिनव को ट्रंक्स में रैंपवॉक करने के लिए कहा। वहीं बाद में शर्टलैस वॉक करने को कहा। घर के अंदर निक्की और एजाज की मस्ती देखने को मिली। जिसमें निक्की ने कहा कि मेरे बहुत चोचले हैं।

10:31 PM, 03-Oct-2020

अभिनव की कौनसी बात करती है रुबीना को इरिटेट

रुबीना ने बताया कि अभिनव की कौनसी बात सबसे ज्यादा इरिटेट करती है। इस बारे में रुबीना ने कहा कि ये मेरी चीजों को तवज्जो नहीं देते। वहीं शादी में दिक्कतों को लेकर अभिनव ने कहा कि लॉकडाउन में थोड़ी दिक्कत हो गई थी, जो इतनी बड़ी नहीं थी, जैसा उसे दिखाया गया।

Image

10:19 PM, 03-Oct-2020

निक्की- एजाज के बाद अभिनव और रुबीना की एंट्री

निक्की तंबोली और एजाजा खान के बाद शो में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की एंट्री हो गई है। दोनों ने एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री मारी। वहीं बीबीक्यू में चार पत्रकारों ने अभिनव और रुबीना से कई सवाल पूछे। जिसमें दर्शकों का प्यार कम और ज्यादा मिलना भी शुमार रहा।
 

10:14 PM, 03-Oct-2020

निक्की तंबोली को मिला सिद्धार्थ को रिझाने का टास्क

हिना खान और गौहर खान ने निक्की तंबोली को घर में पहुंचने के बाद टास्क दिया कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाना है और ऐसा करने के लिए उन्हें एक सिचुएशन दी गई। निक्की ने ये टास्क बखूबी पूरा किया। इस दौरान इन तीनों ने बताया कि फिलहाल आप इस घर में रह सकती हैं दो हफ्ते के लिए, लेकिन उसके बाद आपको पता लगेगा कि आप घर में रह सकती हैं या नहीं। इसको उन्होंने बीबीक्यू की मदद से समझाया।

10:09 PM, 03-Oct-2020

निक्की तंबोली का इंटरव्यू

एजाज की तरह ही निक्की तंबोली ने भी अमर उजाला से खास बातचीत की थी। ऐसे में पढ़िये निक्की का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली बोलीं, 'सलमान खान को करीब से देखने के लिए मैं बहुत बेताब हूं'
 

10:08 PM, 03-Oct-2020

एजाज खान का इंटरव्यू

इस लिंक पर क्लिक करके आप एजाज खान का इंटरव्यू पढ़ सकते हैं। एजाज खान ने शो में जाने से पहले अमर उजाला से खास बातचीत की थी।

Bigg Boss 14: एजाज खान बोले, 'अच्छे लोगों के साथ बुरा करने वालों को इसकी भरपाई करनी ही होती है'

10:04 PM, 03-Oct-2020

घर के अंदर पहुंचे एजाज खान और निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 के घर में सबसे पहले पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स बन गए हैं एजाज खान और निक्की तंबोली। बता दें कि दोनों के घर में आने का फैसला हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला ने किया। तीनों ने इनको सिलेक्ट किया, जिसके बाद इनकी घर में एंट्री हुई। याद दिला दें कि सलमान खान ने इससे पहले दोनों की बीबीक्यू टेस्ट करवाया था।

10:01 PM, 03-Oct-2020

सलमान खान की  शादी पर भी हुई बात

शो में निक्की तंबोली की फेस रीडिंग भी हुई। इस दौरान सलमान खान ने मस्ती भरे अंदाज में अपनी शादी के भी बारे में पूछा। और पंडित जी से कहा कि उन्होंने तो पहले भी कहा था कि सलमान की शादी हो जाएगी। लेकिन हुई नहीं तो पंडित जी ने कहा कि वो योग टल गया। इसके बाद सलमान ने पंडित जी  से कहा कि कुछ ऐसा करिए कि ये योग ही न आए।

09:53 PM, 03-Oct-2020

निक्की और एजाज की मस्ती

सलमान खान ने मजाक में निक्की तंबोली से कहा कि एजाज खान को टच से प्रॉब्लम है। इसके बाद निक्की ने एजाज खान के साथ खूब मस्ती की। वहीं सलमान खान ने निक्की के साथ भी खूब मस्ती की। निक्की तंबोली ने सलमान खान से खूब सारी बातें की। वहीं पंडितजी ने भी आकर बताया कि ये दिखने में गाय जैसी हैं लेकिन ये बहुत चतुर हैं।
 

09:46 PM, 03-Oct-2020

निक्की तंबोली बोलीं- मैं पटाखा हूं

निक्की तंबोली कहतीं इस शो में बहुत एंटरटेन करने वाली हैं। लड़कियों के लिए मेरा कोई कॉम्पीटीटर नहीं है। वहीं मैंने कई लड़कों के दिल तोड़े हैं। वहीं इस बार भी लड़कों के दिलों से खेलने आ रही हैं। वहीं सलमान खान के साथ भी निक्की और एजाज खान के साथ मस्तीखोर हूं।
 

09:39 PM, 03-Oct-2020

एजाज खान की हुई एंट्री

शो में सबसे पहले एजाज खान की हुई एंट्री। एजाज ने बताया कि उनका निकनेम गब्बर है। तेरा बाप आया गाने पर एजाज ने धमाकेदार डांस किया। इसके बाद सलमान खान के साथ कई बातें की। एजाज ने बताया कि शुरू से ही वो थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं।
 

09:34 PM, 03-Oct-2020

गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ हैं तूफानी सीनियर्स

सलमान खान ने बताया कि सभी कंटेस्टेंट्स को इन तीनों तूफानी सीनियर्स को इंप्रेस करना होगा। इसके साथ ही टू बी कंफर्म्ड (To Be confirmed) का टैग हटाकर कंफर्म्ड का तमगा मिल पाएगा।
 

09:32 PM, 03-Oct-2020

गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ को कैसा कंटेस्टेंट चाहिए

गौहर खान ने कहा कि लीडरशिप क्वालिटी, एक अपना विचार और ग्रुप को साथ लेकर चलना। इसके साथ ही इस जगह यानी बिग बॉस को तवज्जो देने वाला शख्स चाहिए। वहीं हिना ने कहा कि ऐसा शख्स हो जो सच्चा हो। इसके अलाव सिद्धार्थ ने कहा कि वो खुद के लिए ईमानदार रहे, दिखावा न करे और मनोरंजन करे। 

09:28 PM, 03-Oct-2020

सलमान खान ने सिद्धार्थ और गौहर का कराया आमना सामना

सलमान खान ने गौहर खान के कुछ ट्वीट्स दिखाए , जो गौहर खान के सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में थे। अपने ट्वीट में गौहर ने सिद्धार्थ को गली का गुंडा बताया। वहीं गौहर ने अपने ट्वीट्स के बारे में भी बताया। एक के बाद एक, गौहर के कई ट्वीट्स दिखाए सलमान खान ने।

09:18 PM, 03-Oct-2020

आखिर क्यों शो में हुई हिना, सिद्धार्थ और गौहर की एंट्री

सलमान खान ने बताया कि इस बार ये शो में इन तीनों की एंट्री क्यों हुई है। बेडरूम के मालिक होंगे सिद्दार्थ शुक्ला। वहीं किचन की मालकिन होंगी गौहर खान। इसके अलावा पर्सनल सामान के मालकिन होंगी हिना खान। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि ये तीनों सिर्फ 14 दिन ही रहेंगे शो में। वहीं ये तीनों मिलकर ही कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करेंगे।

09:11 PM, 03-Oct-2020

हिना खान, सिद्दार्थ शुक्ला और गौहर खान की हुई एंट्री

सलमान खान ने सबसे पहले एक्स कंटेस्टेंट्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री करवाई। तीनों कंटेस्टेंट्स ने अपने धमाकेदार डांस से दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ ही इन कंटेस्टेंस्ट के उस वक्त के सीजन की झलकियां भी दिखाई गईं

09:01 PM, 03-Oct-2020

हो गया बिग बॉस का आगाज

बिग बॉस का आगाज हो गया है। ऐसे में सबसे पहले शो के बारे में बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैसे शो को सेफ बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सलमान खान 2020 को जवाब देने की बात करते नजर आ रहे हैं।
 

08:49 PM, 03-Oct-2020

सामने आया सलमान खान का लुक

बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर कुछ देर में ही शुरू होने वाला है। इससे पहले ही सलमान खान का लुक सामने आया है। सूट बूट पहने सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। फैंस इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं और बेसब्री से बिग बॉस का इंतजार कर रहे हैं।
 

08:34 PM, 03-Oct-2020

अलग है बिग बॉस का घर

इस बार बिग बॉस का घर पहले से काफी अलग है। इस बार घर में स्पा, थियेटर और मॉल भी हैं। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए कंटेस्टेंट्स को मेहनत करनी होगा और टास्क जीतने होंगे। ऐसे में आप भी देखिए कैसा है इस बार बिग बॉस का घर।
 

08:22 PM, 03-Oct-2020

सबसे पहले भिड़ गए गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला
कलर्स ने एक वीडियो साझा किया है अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिसमें पिछले सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान के बीच कुछ खटपट होती नजर आ रही है। वहीं सलमान खान और गौहर खान भी इन दोनों के साथ मौजूद हैं। सलमान कुछ ट्वीट्स दिखाते हैं जो गौहर खान ने सिद्धार्थ के बारे में किए थे।
 

08:18 PM, 03-Oct-2020

फंस गए रे सलमान

प्रोमो वीडियो में सलमान खान के साथ निक्की तंबोली स्टेज पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। तभी सलमान खान ने मस्ती मजाक के बाद निक्की तंबोली से पूछते हैं कि क्या सिंगल हैं आप, इस पर निक्की तंबोली जवाब देते हैं कि फंस गए न आप। हालांकि इसके पहले वो बताती भी नजर आती हैं कि वो सिंगल हैं और कई लड़कों के दिल उन्होंने तोड़े हैं। वीडियो में निक्की कहती हैं कि वो बहुत बबली हैं और उन्होंने फ्लर्ट करना सीखा है।

08:13 PM, 03-Oct-2020

निक्की तंबोली का धमाका

शो में सलमान खान पहले ही जहां जान कुमार सानू के नाम का खुलासा कर चुके हैं। तो वहीं कलर्स ने शो की दूसरी कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के नाम का भी खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया पर निक्की का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसे काफी पसंद कर रहे हैं।
 

08:11 PM, 03-Oct-2020

सुरक्षित है बिग बॉस का घर

कलर्स ने एक वीडियो जारी करके सभी दर्शकों को इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना काल में बिग बॉस को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं शूटिंग सेट पर मौजूद रहने वाले लोग भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। सलमान खान के धमाका करने से पहले आप जरा इस वीडियो के देख लें और जान लें कि पूरी तरह सुरक्षित है बिग बॉस का घर।
 

08:05 PM, 03-Oct-2020

बढ़ रहा है एक्साइटमेंट

जैसे जैसे शो का प्रीमियर वक्त नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ता जा रहा है। वहीं कलर्स भी अपने दर्शकों के लिए धीरे धीरे प्रोमो और वीडियोज रिलीज कर रहा है। ऐसे में सलमान खान का एक ग्राफिक्स वीडियो कलर्स ने जारी किया है। जिसमें सलमान बता रहे हैं कि एंटरटेनमेंट का डोज लेकर वो आ रहे हैं।
 

08:03 PM, 03-Oct-2020

एक्स कंटेस्टेंट्स लगाएंगे तड़का

वैसे तो हर बार ही बिग बॉस में कोई न कोई एक्स कंटेस्टेंट शो में तड़का लगाने आते हैं। हालांकि इस बार शो की शुरुआत में ही सलमान ने तीन एक्स कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। लेकिन अब क्या सीन होगा, इस बारे में कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि एक्स कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauahar Khan) भी शो में अहम रोल प्ले करते दिखेंगे।

08:01 PM, 03-Oct-2020

क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं

याद दिला दें कि इस बार का बिग बॉस पुराने सीजन्स से अलग होगा। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को कई सुविधाएं दी जाएंगी। जिनमें स्पा, थियेटर, शॉपिंग और बाहर का खाना जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं बिग बॉस हाउस में इस साल बीबी मॉल भी बनाया गया है। हालांकि इन सब सुविधाओं के लिए कंटेस्टेंट को टास्क जीतने होंगे।

07:58 PM, 03-Oct-2020

कब और कहां देखें बिग बॉस

वैसे तो अमर उजाला अपने पाठकों को बिग बॉस की हर जानकारी देता रहेगा। वहीं इसके अलावा आप सलमान खान के इस शो को वीकडेज में रात 10.30 बजे देख सकते हैं। वहीं वीकेंड पर आप बिग बॉस का मजा रात 9 बजे ले सकेंगे। इसके अलावा इस शो को आप वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। इसे देखने के लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है।

07:39 PM, 03-Oct-2020

जारी है बिग बॉस 14 में मस्ती, जानिए अब तक किन की हुईं एंट्री

छोटे पर्दे का बड़ा शो बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एक बार फिर दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन मिलेगा। इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान ये भी साफ कर चुके हैं कि इस बार का बिग बॉस सबसे अलग होने वाला है। सलमान खान इस बार साल शो के माध्यम से 2020 को जवाब देते नजर आएंगे।वैसे तो शो के कंटेस्टेंट में जान कुमार सानू का नाम सामने आ चुका है। वहीं  इस बार एक्स कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauahar Khan) भी शो में अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी से बातचीत की थी। वहीं कलर्स पर भी कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें