फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने घटाया नौ किलो वजन, बोलीं- 'यह सफर आसान नहीं रहा और मंजिल अब भी नहीं मिली'

Sat, 04 Oct 2025 07:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashami Desai Loses 9 Kg: चर्चित टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपना वजन कम किया है। उन्होंने करीब नौ किलो वजन घटाया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बताया है।
 
विज्ञापन
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने टीवी शो 'उतरन' से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 19'  का भी हिस्सा रहीं। हाल ही में उन्होंने अपना नौ किलो वजन घटाया है। रश्मि ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी फिटनेस जर्नी बताई है। रश्मि ने बताया कि वे अब भी मंजिल तक नहीं पहुंची हैं।

विज्ञापन

रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'अब भी दूर है मंजिल'
रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे योग करती दिख रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, 'यह पोस्ट करते हुए मेरा इरादा बस यही बताना था कि यह सफर आसान नहीं था। मैं अपनी मंजिल तक अब भी नहीं पहुंची, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं कर सकती हूं। पहले मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। अब मैंने 9 किलो वजन कम किया है। मैं अब अपनी मंजिल तक पहुंच सकती हूं'।
 

रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं रश्मि
रश्मि देसाई ने आगे लिखा है, 'मुझे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं। मैं यही कपड़े पहनती हूं और खुद से कहती रहती हूं कि एक-एक कदम उठाऊं। हर कोई आराम पसंद करता है और जिंदगी में सबसे बेस्ट करना चाहता है। लेकिन इन सब में हम सब भूल जाते हैं कि रिलेशनशिप और कमिटमेंट हैं। हम खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं... यह मुझे एहसास हुआ है। दुनिया इंतजार कर सकती है। हमें खुद के लिए सही चीजें करने की जरूरत हैं। मैंने अपना सफर शुरू कर दिया है और यह अभी भी जारी है। मुझे पता है कि यह भी गुजर जाएगा'।
विज्ञापन

नेटिजन्स ने बढ़ाया रश्मि का हौसला
रश्मि देसाई के पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हिम्मत रखो और ऐसे ही बढ़ते रहो'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आप एक सच्ची योद्धा हैं। आपका हार्डवर्क और दृढ़ संकल्प कमाल हैं। इसे ऐसे ही जारी रखिए'। एक यूजर ने लिखा, 'आप से प्रेरणा मिल रही है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें