फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कम वोट मिलने पर भड़के पारस छाबड़ा, कहा- 'यहां कुछ भी करना बेकार है'

Sun, 01 Dec 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Paras Chhabra - फोटो : twitter
विज्ञापन
बिग बॉस 13 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । इस हफ्ते देवोलीना शो से बाहर हो गईं । शो से देवोलीना इसलिए बाहर गईं क्योंकि उनकी पीठ में चोट लगी थी और वो बैठ भी नहीं पा रही थीं। देवोलीना इस बार नॉमिनेट भी नहीं थीं । पारस और माहिरा को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले थे। इसकी जानकारी सलमान खान ने दी । 
विज्ञापन


वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को दर्शकों के सबसे कम वोट्स मिले हैं। सलमान खान इस बात को लेकर माहिरा शर्मा से मजे लेते हुए भी नजर आए । कम वोट मिलने की वजह से पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा काफी हैरान और निराश भी नजर आए ।
 


 
विज्ञापन

पारस को यकीन नहीं हुआ कि उन्हें ऑडियंस से सबसे कम वोट्स मिले हैं । पारस ने गुस्से में शो के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द बोले । साथ ही उन्होंने कहा- लानत है शो पर । फिर वो कहते हैं कि जो कंटेस्टेंट्स शो में अपना बेस्ट कर रहे हैं और हर चीज में भाग ले रहे हैं, उन्हें ही कम वोट्स मिल रहे हैं तो कुछ भी करना बेकार है ।

पारस ने हिंदुस्तानी भाऊ और आरती सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो लोग शो में कुछ नहीं कर रहे हैं उन्हें वोट्स मिल रहे हैं । इसके आरती कहती हैं कि पारस को शो का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उसे यहां आने का मौका मिला है । इसके बजाए पारस शो पर ही सवाल उठा रहा है ।

वहीं, माहिरा शर्मा भी कम वोट्स मिलने की वजह से दुखी नजर आईं । सलमान खान से बात करते हुए माहिरा ने कहा कि जब वो चुप रहती थीं तो लोग उन्हें कमजोर मानते थे और अब जब उन्होंने बोलना शुरू कर दिया है तो लोग उन्हें बदतमीज कहते हैं ।
 

बिना मेकअप के मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं रेखा, पहचानना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें