फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: श्रीसंत का मजाक पड़ा भारी, टास्क के साथ लक्जरी बजट हुआ रद्द

Tue, 18 Sep 2018 09:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg boss 12
बिग बॉस का नया सीजन शुरू होते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज बिग बॉस 12 का दूसरा दिन और घर में बहुत धमाल मचने वाला है। यहां हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलेता। ऐसे में आज के एपिसोड में श्रीसंत को लेकर ऐसे ही कुछ होने वाला है। 

शो के दूसरे दिन ही घरवालों में फूट पड़ती नजर आ रही है। कंटेस्टेंट ग्रुप बनाते हुए दिखेंगे और एक-दूसरे से हर बात में आगे निकलने की कोशिश करेंगे। आज आपको शो में एक रोचक मोड़ देखने को मिलेगा। एक और जहां घरवाले दीपिका को घेरते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ खान सिस्टर्स दीपिका से लड़ती हुई दिखाई देंगी।

आज घर में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत घर में मजाक के बाद नाराज होते नजर आए। इस दौरान घर के सभी सदस्य उन्हें मनाने की कोशिश में लगे रहे और वे सबको नजरअंदाज करते रहे। श्रीसंत ने सभी सदस्यों से साफ तौर पर कहा कि सभी से सीनियर हैं तो कम से कम उन्हें थोड़ी इज्जत तो मिलनी चाहिए। बता दें कि श्रीसंत खान बहनों के मजाक से रूठे हुए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bigg boss 12
दीपिका ने किया खान बहनों को चैलेंज
आज घर में सबसे पहले दीपिका कक्कड़ ने खान बहनों को चुनौती दी। इसमें सीजन 11 की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे और करण सिंह ग्रोवर मिलकर इस चैलेंज का फैसला कर रहे हैं। दीपिका अपनी बातों को बहुत अच्छे तरीके से रखा और वो खान बहनों पर भारी पड़ गईं।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg boss 12
केबी का चैलेंज
बिग बॉस का चैलेंज एकल बनाम जोड़ी में आज करवीर बोहरा रोशमी बैनीक और कृति वर्मा को चैलेंज किया। हालांकि घरवालों के सामने रोशमी और कृति वर्मा एक स्ट्रोंग जोड़ी साबित हुई हैं।

4 of 5
Bigg boss 12
श्रीसंत ने बदला लेने के लिए किया ऐसा प्रैंक
श्रीसंत ने बजर बजाकर सौरभ पटेल व शिवाशीष मिश्रा को चुनौती दे डाली। लेकिन मैदान में इस जोड़ी को खुद से कमजोर साबित करने बारी के दौरान श्रीसंत बैकआउट कर गए। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई प्वांइट नहीं है, जिससे वह खुद से को इनके सामने मजबूत बता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg boss 12
बिग बॉस ने रद्द किया टास्क
श्रीसंत की इस हरकत से बिग बॉस और घर के सदस्य नाराज हो गए। बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों का यह टास्क रद्द कर दिया। साथ ही घर का पहला लक्जरी बजट भी रद्द कर दिया। इससे घर के सभी सदस्य श्रीसंत से नाराज हो गए। उनका कहना है कि इससे उनकी पिछले दो दिनों की मेहनत बेकार हो गई। जब घर वाले श्रीसंत इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की तो वे सभी पर भड़कते गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें