फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बड़े रैकेट का भंडाफोड़, शेमारू एंटरटेनमेंट के बड़े अफसरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Fri, 31 May 2019 05:10 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Shemaroo - फोटो : file
विज्ञापन
फिल्म निर्माताओं से सहमति लिए बिना हिंदी फिल्मों को ओटीटी पर दिखाने के एक बड़े रैकेट का मुंबई पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने शेमारू एंटरटेनमेंट समेत बड़ी निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों की चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआऱ में नामजद किए गए लोगों में शेमारू एंटरटेनमेंट के एमडी रमन हीरजी मारू और एमडी विनोद करनी और एक अन्य बड़ी निर्माता कंपनी के शीर्ष अधिकारी सुधांशु वत्स, अजित अंधारे शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में फिल्म निर्माता सतीश टंडन ने इस बारे में शिकायत की थी। करीब पांच महीने तक चली जांच के बाद पुलिस को इस शिकायत की काफी सारी बातें पहली नजर में सच मिली हैं। टंडन का आरोप है कि पिछले कई साल से एक बड़ी निर्माता कंपनी ओटीटी वूट पर तमाम फिल्म निर्माताओं की फिल्में बिना इजाजत दिखा रही हैं और इनसे होने वाली कमाई को फिल्म निर्माताओं के साथ बांट भी नहीं रही है।
विज्ञापन


संजय दत्त को लेकर जंग आदि फिल्में बना चुके सतीश टंडन ने हालांकि अपनी शिकायत उक्त निर्माता कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ ही की थी लेकिन जांच के दौरान पता चला कि इस पूरे मामले में शेमारू एंटरटेनमेंट की भी मिलीभगत रही है। शेमारू के पास फिल्मों के वीडियो कैसेट बनने के दौर के तमाम सारे राइट्स हैं और पुलिस को पता चला है कि बड़े ओटीटी संचालकों को हिंदी व दूसरी भारतीय भाषाओं के डिजिटल फॉर्मेट इसी कंपनी ने मुहैया कराए हैं। ये जानकारी आने के बाद पुलिस ने शेमारू कंपनी को भी इस मामले में नामजद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें