फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको डिस्टर्ब करने आ रहीं ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले तक इंडस्ट्री में ट्रेंड था कि मार्च और अप्रैल के महीने में बड़े फिल्मकार अपनी फिल्म रिलीज करने से बचते थे। इस दौरान छोटे बजट की या फिर ऑफबीट फिल्में ही रिलीज होती रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस साल यह नजारा बदला-बदला नजर आएगा। इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैँ जो एग्जाम के समय आपको डिस्टर्ब कर सकती हैं।

विक्की डोनर आ रहा है फिर

आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर की यह फिल्‍म मजेदार है। फिल्म का निर्देशन नुरुर अस्‍थाना ने किया है। इस फिल्म को रोमांटिक कॉमेडी बताया जा रहा है। विक्की डोनर और नौटंकी साला के बाद यह आयुष्मान की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

बॉस आएगा नए अवतार में

अक्षय कुमार की फिल्‍म हॉलीडे। बॉस के बाद अक्षय की इस फिल्‍म में अक्षय बदले हुए अंदाज में नजर आएंगे। एआर मुर्गनदास निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्‍म को साल की बड़ी फिल्म माना जा रहा है।

इसी शुक्रवार हैपी इंडिंग भी

28 मार्च को ही एक और बड़ी फिल्म हैपी इंडिग रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान की मुख्य भूमिका में हैं। राज निधिमोरु औश्र कृष्‍णा डीके निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में इलीना डीक्रूज, गोविंदा और प्रीती जिंटा की भी खास भूमिकाएं हैं।

क्या यूथ मिस करेंगे यह फिल्म

वरूण धवन एक फिल्म से ही युवाओं के हीरो बन गए हैं। अब जब 4 अप्रैल को उनकी दूसरी फिल्म मैं तेरा हीरो रिलीज होगी तो दर्शक शायद ही इस फिल्‍म को छोड़ने का मन करें। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में वरुण के साथ नरगिस फाकरी और इलियान डीक्रूज नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।

अजय देवगन की कॉमेडी और एक्‍शन

अजय देवगन की फिल्‍म एक्‍शन जैक्सन कॉमेडी और एक्‍शन का कॉकटेल मानी जा रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म भी 4 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्‍म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम ‌भी दिखेंगी। इस फिल्म से अजय को बड़ी उम्मींदे हैं।
विज्ञापन

फिर एक उपन्यास उतरेगा फिल्‍म में

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म टू स्टेटस भी परीक्षाओं के समय रिलीज होगी। अभिषेक वर्मन निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्न ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी। यह परीक्षाओं के समय रिलीज होने वाली अंतिम सबसे बड़ी फिल्‍म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें