फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गुलाटी को मिलेगा 'टिकट टू बॉलीवुड'

विज्ञापन
विज्ञापन
रियलटी शो बिग बॉस के विनर गौतम गुलाटी अब नए टास्क में लग गए हैं। उनका अगला निशाना बॉलीवुड में एंट्री करने की है। गौतम बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद काफी कॉन्फिडेंट हैं।
विज्ञापन


वहीं, गौतम गुलाटी तुरंत टीवी के किसी शो में काम नहीं करना चाहते हैं बल्कि वो बॉलीवुड में डेब्यू करने की कोशिशों में जुट गए हैं। गौतम गुलाटी इससे पहले स्टार प्लस के मशहूर सीरियल दिया और बाती हम में एक साइड रोल कर रहे थे। 27 साल के गौतम की जिंदगी ने बिग बॉस के घर में ऐसी पलटी खाई जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी नहीं की थी।
विज्ञापन

पूरा ध्यान अपने फिल्मी कैरियर पर

बिग बॉस के खत्म होने पर गौतम अपना पूरा ध्यान अपने फिल्मी कैरियर पर देना चाहते हैं। हालांकि गौतम को बिग बॉस के घर में एक ज्योतिषी ने बताया कि उन्हें मुख्य भूमिकाएं नहीं मिलेंगी बल्कि वो साइड रोल और कैरेक्टर आर्टिस्ट बनकर नाम कमाएंगे।

गौतम अपने फिल्मी करियर को लेकर बहुत सीरियस हैं और इस ओर पूरा ध्यान देने वाले हैं। हालांकि गौतम की एक्टिंग के बिग बॉस के घर के प्रतिभागी भी थे।

सबका मानना था कि गौतम गुलाटी ने एक कैरेक्टर पकड़ा है और वो उसी को लेकर पूरे चार महीने चले और इस बात की दाद देनी चाहिए। हालांकि कुछ प्रतियोगियों ने जमकर गौतम का साथ दिया। इस दौरान गौतम की पॉपुलैरिटी भी सोशल मीडिया पर भी खूब ‌दिखी, ऐसे में देखना है कि क्या उन्हें बॉलीवुड का टिकट मिल पाएगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें