फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से आ रहा है 'भूतनाथ'

Tue, 11 Jun 2013 11:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआर चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'भूतनाथ' एक बार फिर से दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभायेंगे। फिल्म का निर्माण बीआर फिल्म्स और भूषण कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, 'भूतनाथ' का बजट 30 करोड़ तय किया गया है।

भूषण कुमार ने कहा है कि 'भूतनाथ 2' की कहानी जबरदस्त है और दर्शकों को यह बेहद पसंद आयेगी।

दूसरी बात है कि अमिताभ बच्चन के नाम जुड़ने से भी यह फिल्म बड़ी फिल्म बन जायेगी।

इस फिल्म में कई स्पेशल इफेक्ट्स भी जोड़े जायेंगे। फिल्म का निर्देशन चिल्लर पार्टी के निर्देशक नितेश तिवारी करेंगे।

फिल्म में बोमन ईरानी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी और फिल्म 2014 में अप्रैल में रिलीज हो जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें