फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीन शूट करने के लिए शोले गर्ल ने खाए थे सौ डंडे, नीला पड़ गया था शरीर

Sun, 17 May 2020 08:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिदिता बाग - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन

बाउमा और द शोले गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों की अभिनेत्री बिदिता बाग बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। बंगाली फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली बिदिता ने जो भी किरदार निभाया उसमें दर्शकों की वाहवाही लूटी। हाल ही में उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया।

विज्ञापन


बिदिता बाग ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मां से 10 हजार रुपये लेकर उन्होंने फोटोशूट कराया और उसे भेजना शुरू कर दिया। उन्हें सब्यसाजी जैसे बड़े डिजाइनर के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन पहले मौके के बाद दूसरे मौके मिलने में उन्हें काफी देर लग गई। उन दिनों बिदिता ने काफी संघर्ष किया। एक्टिंग के लिए उन्होंने वीडियो एडिटिंग भी सीखी ताकि अपने आप को निखार सकें। 

बिदिता ने बाबूमोशाई बन्दूकबाज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दमदार किरदार निभाया। लेकिन ये फिल्म मिलना उनके लिए काफी मुश्किल रहा। बिदिता इससे पहले कई फिल्मों में नवाजुद्दीन के साथ काम करने के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई थीं लेकिन बाद में उन्हें रोल नहीं मिला। बिदिता ने बताया कि मांझी द माउंटेन मैन में भी वो शॉर्ट लिस्ट हुई थीं।
विज्ञापन


द शोले गर्लस में बिदिता ने एक स्टंट महिला कलाकार का किरदार निभाया। इसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया। बिदिता ने बताया कि एक सीन में उनके पिता उन्हें डंडे से मारते हैं। इस सीन को कई एंगल से शूट किया गया। इस वजह बिदिता को करीब सौ डंडे पड़े जिसके बाद उनका शरीर नीला पड़ गया था। 
विज्ञापन


लगातर फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी थीं नुसरत भरूचा, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'सौ करोड़ी' अभिनेत्री

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें