नेटफ्लिक्स ने साझा किया 'ढिंढोरा 2' का अनाउंसमेंट वीडियो
भुवन बाम ने साल 2021 में भुवन बाम ने 'ढिंढोरा' को अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्स' पर रिलीज किया था। मगर, अब दर्शक 'ढिंढोरा 2' को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। आज नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जो काफी मजेदार है।
बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी सीरीज
'ढिंढोरा' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस कॉमेडी सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। यह सीरीज इस बार क्योंकि नेटफ्लिक्स पर आ रही है, लिहाजा यह बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच पाएगी। शो की टीम का कहना है कि दूसरे सीजन में उस सांस्कृतिक खासियत और कहानी कहने के अंदाज को बनाए रखा है, जिसने शो को इतना लोकप्रिय बनाया। हम उत्साहित हैं कि यह नए दर्शकों तक पहुंचेगा और उन्हें शानदार अनुभव होगा।
सनी देओल से भिड़ेंगे अक्षय खन्ना, अनिल और विजय की होगी टक्कर; नेटफ्लिक्स पर क्या नया? देखेंं पूरी लिस्ट
'ढिंढोरा 2' में जुड़े टीटू मामा
जारी किए गए टीजर में टीटू मामा का किरदार एक रेस्टोरेंट में बैठकर दूसरे सीजन का एलान करता है। टीजर काफी मजेदार है और नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आए हैं। बता दें कि 'ढिंढोरा 2' को भुवन बाम, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे ने लिखा है। इसे रोहित राज और भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है।