फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फिल्मी डेब्यू को भुवन बाम ने बताया व्यक्तिगत उपलब्धि, बोले- ‘पूरी जिंदगी किया इस पल का इंतजार’

Fri, 17 Apr 2026 06:34 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhuvan Bam: कंटेंट क्रिएटर से एक्टर बने भुवन बाम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अब भुवन ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बात की। जानिए क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhuvan.bam22
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवन बाम ने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भुवन उस वक्त से यूट्यूब पर कंटेट क्रिएशन कर रहे हैं, जब यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन दोनों ही भारत में नए-नए थे। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिर वो 'ताजा खबर' के दो सीजन भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


अब भुवन बाम बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वो भी इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कुकू की कुंडली' से। भुवन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जो सपना देखा था, अब वो सच हो रहा है। भुवन इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि मानते हैं।

थोड़ी घबराहट हो रही है
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भुवन बाम ने अपने फिल्मी डेब्यू को लेकर कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर के अपने घर में मैंने जो सपना देखा था, उसका सच होना मेरे लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है। हमने एक महीने से अधिक का शेड्यूल पूरा कर लिया है। तभी मुझे एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में लोगों की सोच सिर्फ बाहर से ही दिखती है।

विज्ञापन


अंदरूनी तौर पर, हर कोई खुद को साबित करने और एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए मौजूद है। जब आप सिस्टम का हिस्सा बनते हैं, तब आपको पता चलता है कि चीजें वैसी नहीं हैं जैसी दिखाई जाती हैं। ‘कुकू की कुंडली’ के साथ 70 मिमी स्क्रीन पर खुद को देखने का उत्साह अभी से ही महसूस हो रहा है। हां, थोड़ी घबराहट तो है क्योंकि मैंने इस पल का पूरी जिंदगी इंतजार किया है। लेकिन अभी तक मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं हो रहा है।

भुवन बाम और वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को रोमांटिक लीड के तौर पर सोच भी नहीं सकता था
‘कुकू की कुंडली’ एक मसाला फिल्म है, जिसमें डांस-गाना और ड्रामा सबकुछ है। इसको लेकर एक्टर का कहना है कि यह मेरा पहला अनुभव है, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। अगर मैंने खुद ऐसी कोई कहानी लिखी होती, तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि मैं ये सब कर पाऊंगा।

मैंने कभी खुद को रोमांटिक लीड के रूप में नहीं सोचा था, लेकिन जब आप इसे करते हैं, तो आपको अपनी क्षमता का एहसास होता है। क्या अब भुवन राइटिंग से ज्यादा एक्टिंग पर ध्यान देंगे? इस पर एक्टर ने कहा कि अगर मैं नहीं लिखूंगा तो मैं ऊब जाऊंगा और निराश हो जाऊंगा। मुझे अपनी रचनात्मक भूख मिटानी है।

विज्ञापन

‘द रिवोल्यूशनरीज’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘द रिवोल्यूशनरीज’ भी नजर आएंगे भुवन
‘कुकू की कुंडली’ के अलावा भुवन जल्द ही निखिल आडवाणी की वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा भी प्रमुख भूमिकाओं हैं। पहले जिन शो में उन्होंने अभिनय किया है, उनकी पटकथा उन्होंने खुद लिखी है, इसलिए किसी और के विजन पर काम करने में उन्हें थोड़ा समय लगा।

भुवन का कहना है कि यह बहुत बड़ा अंतर है और मुझे बहुत सी चीजें भूलनी पड़ीं। मुझे एहसास हुआ कि दूसरों को कुछ दबाव लेने देना ठीक है, क्योंकि वे इसे बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं।

करण शर्मा द्वारा निर्देशित ‘कुकू की कुंडली’ में भुवन के साथ वामिका गब्बी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें