फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupinder Singh: ‘किसी नजर को’ से लेकर ‘दिल ढूंढ़ता है’ तक, इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर राज करेंगे भूपिंदर सिंह

Mon, 18 Jul 2022 11:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमवार रात संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। संगीत की दुनिया के जाने-माने गायक और संगीतकार भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया।
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। संगीत की दुनिया के जाने-माने गायक और संगीतकार भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। गायक के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी भारी आवाज के लिए मशहूर भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी। भूपिंदर सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा उन्हें हमारे बीच मौजूद रखेंगे। आइए जानते हैं गायक कुछ मशहूर गानों के बारे- 

विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती चोला

देशभक्ति की भावना से भरा गाना मेरा रंग दे बसंती चोला को भूपिंदर सिंह ने अपने सुरों से सजाया था। इस गाने को सुन आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है। यह गाना शहीद भगत सिंह पर आधारित फिल्म 23 मार्च 1931 शहीद में फिल्माया गया है। 

दिल ढूंढ़ता है फिर वही

साल 1975 को आई फिल्म मौसम के इस गानें को आज लोग काफी पसंद करते हैं। अपने दौर के इस मशहूर गाने को भी भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी। 

दुक्की पे दुक्की हो 

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी समेत अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म सत्ते पे सत्ता के इस मशहूर गाने को भी भूपिंदर सिंह ने गाया था। फिल्म के साथ- साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 

 

प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया

फिल्म सत्ते पे सत्ता का एक और मशहूर और लोकप्रिय गाना प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया भूपिंदर सिंह ने ही गाया था। यह गाना आज भी हर आशिक के दिल की भावना जाहिर करता है। 

किसी नजर को तेरा

साल 1985 में आई फिल्म ऐतबार का यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं। इस लोकप्रिय गाने कोभी दिवंगत गायक भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है।

हुजूर इस कदर

शबाना आजमी और नसरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म मासूम का यह गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। इस गाने को भी भूपिंदर सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। 

दो दीवाने शहर में

साल 1977 में आई फिल्म घरौंदा को भी भूपिंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना भी लोगों को काफी पसंद आता है। 

विज्ञापन

नाम गुम जाएगा

जितेंद्र और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म किनारा का यह गाना आज सच में भूपिंदर सिंह की याद दिला रहा है। इस गाने को अपनी आवाज देने वाले भूपिंदर सिंह भले ही आज दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें