फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल में आश्रम के बच्चों से मिलने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, जल्द नजर आएंगी डाकुओं के बीच

Fri, 27 Jul 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'दम लगाके हईशा' और 'टायलेट- एक प्रेम कथा' जैसी शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग और चर्चित फिल्म 'सोनचिड़िया' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग चंबल में चल रही है। गौरतलब है कि भूमि की यह फिल्म चंबल के डाकूओं पर आधारित है। 
विज्ञापन


चंबल में फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह चंबल के मशहूर अभ्युदय आश्रम में बच्चों के साथ मस्ती करती दिखी है। खबरों की मानें तो भूमि चंबल के रीति-रिवाज और वहां के हर एक पहलू को समझने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा समय चंबल में बिता रही हैं। इस दौरान महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बचाने के लिए मशहूर अभ्युदय आश्रम में भूमि जाती है और बच्चों के साथ ढेर सारा समय बिताती हैं। 

बात करें फिल्म 'सोनचिरैया' की तो बीते दिनों इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनोज बाजपेयी और रणवीर शौरी बिल्कुल डकैत के लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में उनके डाकू साथी भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 'सोनचिड़िया' की शूटिंग लंबे समय से चली रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 8 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें