भूमि पेडनेकर न्यूयॉर्क में परिवार के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि ने मां के साथ पोज दिए
साझा की गईं फोटोज में भूमि पेडनेकर अपनी मां के साथ खूबसूरत अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इनमें उनकी खुशी के इमोशंस साफ-साफ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपको ऐसे ही खुशियां मिलती रहें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं। आप खुशनसीब हैं'।
भूमि का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक दानिश असलम की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें अभिनेता इमरान खान भी हैं, जो करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता गुरफतेह पीरजादा भी हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। भूमि को इस साल 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया। इसके अलावा वे सीरीज 'द रॉयल्स' में भी नजर आईं।