फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर: अब डराने को तैयार अभिनेत्री, हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' की पहली किस्त की कहानी से उठा परदा

Thu, 05 Nov 2026 02:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bhumi Pednekar: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अब हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। 
  • इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर पेश कर रहे हैं।
  • फिल्म के निर्देशक अरशद सैयद हैं। वहीं इससे पीटर पेड्ररो भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब वह अपकमिंग फिल्म 'जानी दुश्मन- डर के आगे मौत है' के साथ हॉरर की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह फिल्म एक हॉरर फ्रैंचाइजी का पहला हिस्सा होगी। 2027 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अजीब घटनाएं और पारिवारिक रहस्य कहानी का मुख्य हिस्सा हैं। मेकर्स का लक्ष्य इमोशनल ड्रामा को हॉरर और एक्शन के साथ जोड़ना है, ताकि फिल्म को एक बड़ा सिनेमाई अनुभव का रूप दिया जा सके। अरशद सैयद इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे, जबकि रॉबी ग्रेवाल इससे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ेंगे।

भूमि पेडनेकर, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है फिल्म का निर्माता?
  • इस प्रोजेक्ट के लिए 'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' वाली टीम फिर से एक साथ आ रही है, जिसमें रॉबी ग्रेवाल क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं और अरशद सैयद फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
  • इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स और प्रभलीन संधू की ऑलमाइटी मोशन पिक्चर की तरफ से पेश किया जा रहा है।
  • 'जानी दुश्मन' टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बीच एक और सहयोग है।
  • इससे पहले दोनों ने 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' पर एक-साथ काम किया था।
  • इस बार ये दोनों प्रोडक्शन हाउस एक हॉरर कहानी के लिए साथ आ रहे हैं। इसे बड़े कैनवस पर पेश किया जाएगा।

फिल्म से जुड़े पीटर पेड्ररो
मेकर्स ने इंटरनेशनल हॉरर एक्शन और स्टंट सीक्वेंस को संभालने के लिए पीटर पेड्ररो को भी शामिल किया है। यह स्टंट स्पेशलिस्ट 'हैरी पॉटर', 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'द एक्सपेंडेबल्स', 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'द कॉन्ज्यूरिंग' जैसी कई मशहूर इंटरनेशनल फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भूमि पेडनेकर - फोटो : X
क्या बोले भूषण कुमार?
ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के साथ दोबारा काम करने के बारे में बात करते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'ऑलमाइटी मोशन पिक्चर एक बेहतरीन क्रिएटिव पार्टनर रही है और प्रभलीन की टीम के साथ काम करना हमेशा सुखद होता है। 'मेड इन इंडिया- अ टाइटन स्टोरी' के बाद, हमें 'जानी दुश्मन' पर उनके साथ फिर से काम करने की खुशी है। 
विज्ञापन

क्यों उत्साहित हैं प्रभलीन संधू?
'ऑलमाइटी मोशन पिक्चर' की फाउंडर प्रभलीन संधू ने टीम को फिर से एक साथ लाने और एक अलग तरह की कहानी पर काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'भूषण जी के साथ काम करना हमेशा ही खुशी की बात होती है। हमारा जुड़ाव हमेशा से खास रहा है। हम एक बिल्कुल अलग सिनेमाई अनुभव के लिए फिर से साथ आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें