भूमि ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने बचपन की एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं, तो उन्हें किसी ने सार्वजनिक रूप से गलत तरीके से छुआ था।
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे उन लड़कियों के लिए लड़ाई लड़ती नजर आएंगी, जिन्हें एक आश्रय गृह में नशीली दवाओं का सेवन कराया जाता था और यौन कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता था। भूमि ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने बचपन की एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं, तो उन्हें किसी ने सार्वजनिक रूप से गलत तरीके से छुआ था।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकीं भूमि
भूमि ने बताया कि जब वे सिर्फ 14 वर्ष की थीं, तो वे अपने परिवार के साथ बांद्रा में एक मेले में गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं चल रही थी और कोई मेरी पीठ पर चुटकी काट रहा था। हालांकि, मैंने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि यह किसने किया, क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था और मैं हो परेशान हो रही थी।'
इस घटना से कभी नहीं उबर सकती
उसने आगे कहा, 'मेले में उनके साथ उनकी बिल्डिंग के बच्चों का एक ग्रुप भी था। उस समय मैं अपने बारे में कुछ नहीं बोल पा रही थी। उस समय आप इतने अशक्त और सदमे में होते हैं कि आप नहीं जानते कि क्या करें। आप बहुत अपमानित महसूस करते हैं। मुझे अभी भी याद है कि उस समय मुझे कैसा महसूस हुआ था। यह एक ऐसी घटना थी, जिससे आप कभी उबर नहीं सकते।'
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'भक्षक'
भूमि पेडनेकर की फिल्म की बात करें, तो 'भक्षक' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस सीरीज का प्रीमियर नौ फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसकी निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। भूमि के अलावा इसमें संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।