फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी नंबर वन देखकर भूमि ने की नए रोल की तैयारी, अगली फिल्म के किरदार का किया खुलासा

Thu, 21 Nov 2019 01:05 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala, mumbai
विज्ञापन

अपनी हर फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो को अपने करियर की सबसे अहम फिल्म मानती हैं। इस फिल्म में एक नटखट और चुलबुली पत्नी का रोल करने के लिए भूमि ने वैसे तो तमाम फिल्में देखीं लेकिन वह ये मानने से कतई गुरेज नहीं करतीं कि उनके इस बार के अभिनय पर हिंदी सिनेमा में बीवी नंबर वन का खिताब पाने वाली करिश्मा कपूर के अभिनय की तगड़ी छाप रही है।

विज्ञापन


फिल्म पति पत्नी और वो के लिए करिश्मा से प्रेरणा पाने के सवाल पर भूमि बताती हैं, "जब मैं बच्ची थी, तब से मैं करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन रही हूं । मैंने एक ड्रेस भी खरीदी जो राजा हिंदुस्तानी में पहनी गई एक के ड्रेस समान थी । मेरे लिए वह एक कमर्शियल फिल्म हीरोइन का प्रतीक हैं और मैंने उनकी फिल्मों को देखा और प्यार किया है।”

भूमि ये भी मानती हैं कि करिश्मा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ कॉमेडी में भी बहुत ही निपुण हैं। वह कहती हैं, “बीवी नंबर 1 मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा थी जब मैं अपने आप को पति, पत्नी और वो के लिए तैयार कर रही थी। फिल्म में एक साधारण बहू से पटाखा बनने के रूप में करिश्मा ने मुझे मोहित कर दिया था और वह इस फिल्म में मेरी भूमिका को सेट करने के लिए मेरा सबसे बड़ा रेफरेंस प्वाइंट रहा। “

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें