नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और देवी सीता के रूप में साईं पल्लवी के चित्रण पर चर्चा हो रही है। ट्रेलर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ कई सेलेब्स ने भी ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है।
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ट्रेलर की प्रशंसा करने वाले पहले लोगों में से हैं। ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह शानदार है। वास्तव में इसे देखने के लिए उत्सुक हूं। रामायण एक वैश्विक तमाशा होने जा रहा है।'
जैकी भगनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी भगनानी
जैकी भगनानी, जिनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मेरे बड़े भाई नमित मलहोत्रा और नितेश तिवारी सर को इस शानदार विजन को सच करने के लिए बधाई! आप लोगों पर बहुत गर्व है! रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जबरदस्त हैं। क्या शानदार कास्ट है! और मेरी खूबसूरत पत्नी रकुल प्रीत को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सूर्पणखा के रोल में स्क्रीन पर छा गई हैं! आप पर बहुत गर्व है, प्यार! सब लोग, अभी रामायण का ट्रेलर देखें!'
जोया अख्तर
- फोटो : एक्स
जोया अख्तर
फिल्ममेकर जोया अख्तर ने करण जौहर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन दिया, जिसमें ट्रेलर था। धर्मा प्रोडक्शंस नॉर्थ इंडिया में फिल्म डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, इसलिए उन्होंने बस कमेंट किया, 'करण, इंतजार नहीं कर सकती।'
सरगुन मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन मेहता
रवि दुबे की पत्नी, एक्टर सरगुन मेहता ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'अच्छाई का युग आता है, आज देख भी लिया। दुनिया के लिए भारतीय सिनेमा। जय श्री राम, यह है राम के युग का आरंभ।'
नवीन पॉलीशेट्टी
नवीन पॉलीशेट्टी, जिन्होंने पहले नितेश तिवारी के साथ फिल्म 'छिछोरे' में काम किया था, ने लिखा, 'एपिक। इस फिल्म का सफर अच्छा रहा। नितेश तिवारी सर के लिए रिस्पेक्ट।'
रामायण
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के त्योहार पर दुनिया भर में रिलीज होने वाला है। जबकि दूसरा चैप्टर 2027 में आने वाला है।