अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की हर तरफ वाहवाही हो रही है। फिल्म को मिल रही तारीफों से फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर काफी खुश हैं।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को हाल ही में UN ने सराहा था। संयुक्त राष्ट के पर्यावरण कार्यक्रम ने फिल्म के लिए लिखा था कि, 'खुले में शौच से लाखों लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसी वैश्विक मामले को उठाती है।'
पढ़ें: नहीं कम हुई शाहरुख की बादशाहत, ट्विटर पर हुए इतने फॉलोअर्स
Thank you for recognising our contribution to this crisis @UN & @UNEP. We pledge to make our world open defecation free @akshaykumar pic.twitter.com/QddoetphtU
— bhumi pednekar (@psbhumi) August 16, 2017
टॉयलेट एक प्रेम कथा देशभर में 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। केवल पांच दिनों में ही फिल्म की कमाई 89 करोड़ पहुंच गई है।
पढ़ें: 'बॉलीवुड विलेन' रंजीत के प्यार में पड़ गई थी ये हीरोइन, सामने आया सच तो....