फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: भूमि के फिल्मी करियर और 'दम लगा के हईशा' को भी पूरे हुए 10 साल, थिएटर में देखी फिल्म, लिखा नोट

Thu, 27 Feb 2025 03:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

10YearsOfBhumiPednekar: भूमि पेडनेकर ने अपनी मां के साथ थिएटर में फिल्म दम लगा के हईशा देखी और प्रशंसकों से बातचीत भी की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो भी शेयर किए।
 
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर के साथ ही फिल्म दम लगाके हईशा को भी फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 10 साल - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगा के हईशा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ठीक आज से 10 साल पहले 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने एक लंबा नोट लिखा और फिल्म अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखी।
विज्ञापन

 

भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए वीडियो और लिखा नोट
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म दम लगा के हईशा के कई सीन शेयर करते हुए लिखा, ''दम लगाके हईशा को 10 साल पूरे। आयुष्मान खुराना 10 साल पहले, मैंने पहली बार दम लगा के हईशा देखी थी। पूरी तरह से नर्वस, एक भावनात्मक गड़बड़ी क्योंकि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं एक फिल्म में हूं। मैं वहां अपने बचपन के सपने को पूरा होते देख रही थी। अब 10 साल बाद, मैंने इसे फिर से एक थिएटर में उन लोगों के साथ देखा, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और जो फिल्म को पसंद करते हैं। आयुष्मान खुराना मेरे सबसे अच्छे सह-अभिनेता,मित्र होने के लिए धन्यवाद। आपके बिना यह नहीं कर पाती।"


यह भी पढ़ें:
Priyamani: इंटर रिलीजन मैरिज के बाद प्रियामणि हुई थीं ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार? बोलीं- हमारे बच्चे...
विज्ञापन

भूमि ने थिएटर का एक वीडियो भी किया शेयर
भूमि ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सिनेमाघरों में प्रशंसकों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। भूमि ने लिखा, "कल आए और इस खूबसूरत फिल्म को फिर से देखने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह बहुत खास था। हंसी, रोना और फिल्म देखने की खुशी जिसने सभी को इतना गहराई से इंप्रेस किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शुक्रिया आप मेरे बैक बोन हो।" काम की बात करें तो भूमि फिलहाल अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें