एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने ऑफिस के लोगों के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं।
ऑफिस में मनाई दिवाली
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। यह साल का सबसे खुशियों भरा समय होता है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ इसे मनाना मेरे लिए बेहद खास रहा।'
इसके साथ ही अभिनेत्री ने लोगों को खास संदेश भी दिया। उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने, खुश रहने और दूसरों के प्रति संवेदनशील बने रहने की सलाह दी। भूमि ने खास तौर पर बेजुबान जानवरों का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने लिखा कि त्योहार के दौरान जानवरों का ख्याल रखें, सुरक्षित रहें और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखें।
खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में दिखीं भूमि
तस्वीरों में भूमि गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह पूजा करती और दिवाली की तैयारियों में हिस्सा लेती दिख रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों में त्योहार की रौनक और खुशियां साफ नजर आ रही हैं।
देखें पोस्ट-
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
अपकमिंग फिल्म 'जानी दुश्मन- डर के आगे मौत है' के साथ हॉरर की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह फिल्म एक हॉरर फ्रैंचाइजी का पहला हिस्सा होगी। 2027 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है।
इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अजीब घटनाएं और पारिवारिक रहस्य कहानी का मुख्य हिस्सा हैं। मेकर्स का लक्ष्य इमोशनल ड्रामा को हॉरर और एक्शन के साथ जोड़ना है, ताकि फिल्म को एक बड़ा सिनेमाई अनुभव का रूप दिया जा सके।
अरशद सैयद इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे, जबकि रॉबी ग्रेवाल इससे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ेंगे।