फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर: एक्ट्रेस ने ऑफिस में मनाई दिवाली, तस्वीरों में दिखी त्योहार की रौनक; फैंस को दिया खास संदेश

Sun, 08 Nov 2026 10:47 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिलता है। 
  • बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को अपने खास अंदाज में मना रहे हैं। 
  • इसी बीच अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सभी को दिवाली की बधाई दी है। 
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @bhumisatishpednekkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने ऑफिस के लोगों के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


ऑफिस में मनाई दिवाली
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। यह साल का सबसे खुशियों भरा समय होता है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ इसे मनाना मेरे लिए बेहद खास रहा।'

इसके साथ ही अभिनेत्री ने लोगों को खास संदेश भी दिया। उन्होंने सभी को सुरक्षित रहने, खुश रहने और दूसरों के प्रति संवेदनशील बने रहने की सलाह दी। भूमि ने खास तौर पर बेजुबान जानवरों का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने लिखा कि त्योहार के दौरान जानवरों का ख्याल रखें, सुरक्षित रहें और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखें।
विज्ञापन


खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में दिखीं भूमि 
तस्वीरों में भूमि गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह पूजा करती और दिवाली की तैयारियों में हिस्सा लेती दिख रही हैं। अभिनेत्री की इन तस्वीरों में त्योहार की रौनक और खुशियां साफ नजर आ रही हैं।

देखें पोस्ट- 
Trending Videos
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
अपकमिंग फिल्म 'जानी दुश्मन- डर के आगे मौत है' के साथ हॉरर की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह फिल्म एक हॉरर फ्रैंचाइजी का पहला हिस्सा होगी। 2027 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है। 

इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अजीब घटनाएं और पारिवारिक रहस्य कहानी का मुख्य हिस्सा हैं। मेकर्स का लक्ष्य इमोशनल ड्रामा को हॉरर और एक्शन के साथ जोड़ना है, ताकि फिल्म को एक बड़ा सिनेमाई अनुभव का रूप दिया जा सके।

अरशद सैयद इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे, जबकि रॉबी ग्रेवाल इससे क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें