बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर भड़कीं भूमि
इससे पहले भूमि पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 9 साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'प्लीज पढ़ें! एक 9 साल की बच्ची का 11 और 12 साल के दो लड़कों ने यौन शोषण किया। यह सब क्या बकवास चल रही है! हम अपने बच्चों के साथ जो कर रहे हैं, उसे देखकर हम न तो चिंतित हैं और न ही शर्मिंदा। मेरे हिसाब से, वह छोटी बच्ची और वे लड़के, दोनों ही एक टूटे हुए समाज के शिकार हैं।'
पुलिस कर रही कार्रवाई
अभिनेत्री ने जो दो मामलों के बारे में बात की है उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाने वाली भूमि अक्सर सोशल मीडिया का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा, समाज और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर अपनी राय साझा करने के लिए करती हैं।
भूमि ने युवाओं को लताड़ा था
इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ युवा पोस्टर में बनी एक महिला के साथ घिनौनी हरकत कर रहे थे। इस पर अभिनेत्री ने कहा था 'यह हैं हमारे युवाओं की मानसिकता। ये वही लोग हैं जो आगे चलकर बच्चों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करेंगे। हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। सिर्फ बातें करना और शर्मिंदगी जाहिर करना काफी नहीं है। सख्त कानून की जरूरत है।'