फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने किया राजपाल यादव का अपमान? वायरल वीडियो पर अब खुद अभिनेता ने बताई पूरी सच्चाई

Wed, 25 Mar 2026 09:23 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav On Viral Video: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने काफी चर्चाएं बटोरी थींं, इसमें अक्षय कुमार राजपाल को साइड में करते नजर आते हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद राजपाल यादव ने इस वीडियो के पीछे की कहानी बताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
राजपाल यादव और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपाल यादव और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म की कास्ट प्रमोशन में व्यस्त है। इस दौरान बीते दिनों एक वीडियो सामने आया, जिसमें अक्षय कुमार राजपाल यादव को साइड में करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अक्षय नेटिजेंस के निशाने पर आ गए थे। अब इस कंट्रोवर्सी पर खुद राजपाल यादव का रिएक्शन सामने आया है। 

इस वायरल वीडियो के बाद निशाने पर आए थे अक्षय

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो फिल्म के प्रमोशन के दौरान का था। जहां ‘भूत बंगला’ की टीम टीवी सीरियल ‘नागिन’ के सेट पर पहुंची थी। वीडियो में अक्षय कुमार, प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर और कनिका मान साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
 



इसी दौरान दिखता है कि जब वीडियो में अक्षय कुमार राजपाल यादव को साइड में खड़े होने के लिए कहते हैं। जिसे कई नेटिजन्स ने अपमान के तौर पर लिया और अक्षय पर निशाना साधने लगे। हालांकि, राजपाल ने इन दावों को खारिज करते हुए घटना के पीछे का कारण बताया।

 

विज्ञापन

राजपाल यादव, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजपाल ने बताई क्या थी असलियत
अब राजपाल यादव ने एएनआई से बात करते हुए मामले के पीछे की सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि उस दिन के विवाद की बात करें तो अक्षय और एकता दोनों बाकी दो लड़कियों के साथ आए थे। मुझे देर हो गई थी और वे मेरा इंतजार कर रही थीं। जैसे ही मैं दौड़ता हुआ आया, मैं लड़कियों के बीच में आ गया। अक्षय पाजी मुझसे कह रहे थे कि हम महिलाओं को बीच में रखेंगे, मैं एक तरफ खड़ा होऊंगा और वह दूसरी तरफ। अक्षय की ग्रुप फोटो में महिलाओं को प्राथमिकता देने की पुरानी आदत के कारण उन्होंने ऐसा किया।

हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं
राजपाल यादव ने आगे कहा कि यह दरअसल अक्षय पाजी के गहरे नैतिक मूल्यों को दर्शाता है। मुझे नहीं पता कि दूर से लोगों ने क्या सोचा। दरअसल, अक्षय का यह तरीका है कि जब तीन लड़कियां और दो लड़के होते हैं, तो तीनों लड़कियां हमेशा बीच में होती हैं, एक लड़का एक तरफ और दूसरा लड़का दूसरी तरफ होता है।

वहीं अक्षय के साथ अपने जुड़ाव पर राजपाल ने कहा कि अक्षय पाजी और मैं 'मुझसे शादी करोगे' से लेकर 'भूत बंगला' तक, हम दोनों ने एक-दूसरे पर दस बार चिल्लाया होगा, दस बार रिहर्सल की होगी। असल जिंदगी में वो मुझसे प्यार करते हैं, मैं उनसे प्यार करता हूं, और मैं उनसे कहीं न कहीं प्रेरणा लेता हूं। हम एक-दूसरे के अभिनय को जानते हैं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

 

विज्ञापन

फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं अक्षय और राजपाल
अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। इसमें 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। अब दोनों प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'भूत बंगला' में एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय और राजपाल के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें